{"_id":"619f745997a9d64ecf184b06","slug":"naveen-jaihind-targets-haryana-government-over-recruitment-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन जयहिंद का बड़ा आरोप: कहा- अनिल नागर ने रिमांड के दौरान दो मंत्रियों और अधिकारियों का नाम लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन जयहिंद का बड़ा आरोप: कहा- अनिल नागर ने रिमांड के दौरान दो मंत्रियों और अधिकारियों का नाम लिया
Thu, 25 Nov 2021 05:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:09 PM IST
सार
सरकारी भर्ती में फर्जीवाड़े को लेकर नवीन जयहिंद ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। शुक्रवार को जयहिंद हरियाणा लोक सेवा आयोग का घेराव भी करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते नवीन जयहिंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़े के मामले में हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। जयहिंद ने दावा किया कि अनिल नागर ने रिमांड के दौरान दो मंत्रियों और कुछ अधिकारियों का नाम लिया है लेकिन अब मामले को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
जयहिंद ने कहा कि नागर की अकेले इस तरह की हिम्मत नहीं हो सकती है। नवीन जयहिंद ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ईमानदारी का दावा करते हैं तो फिर इस मामले में कार्रवाई करें। प्रदेश में नौकरियां बिक रही हैं। सरकार को इस मामले की मौजूदा जज से जांच करवानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा सत्र में सदन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद ने कहा शुक्रवार वह हरियाणा लोक सेवा आयोग के कार्यालय में जाकर चेयरमैन का घेराव कर जवाब मांगेंगे। नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता के बीच एक अटैची खोलकर गोसे और पैसे दिखाकर कहा कि ये शुक्रवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को देकर आएंगे।
विज्ञापन
जयहिंद ने कहा कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अब चुप क्यों बैठे है। नवीन जयहिंद ने कांग्रेस पर भी साधा निशाना और कहा कि विपक्ष के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुप हो रहे हैं। ऐसे मामलों पर मैदान में नहीं आ रहे, क्योंकि सरकार ने इनकी फाइल बना रखी है।