फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nav Samvatsar inaugurated from today

जानिए कब शुरू हो रहा देसी नववर्ष : नव संवत्सर का शुभारंभ आज से

Mon, 12 Apr 2021 09:13 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Nav Samvatsar inaugurated from today
चंडीगढ़। नवरात्र से ही नए संवत्सर 2078 का आरंभ हो रहा है। ‘राक्षस’ नामक संवत्सर का वास धोबी के घर होगा, इसलिए अच्छी वर्षा और कृषि कार्यों में उत्तम सफलता मिलेगी। यह बात सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने कही है। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल से इस वर्ष के राजा मंगल ही रहेंगे और सूर्य 13 अप्रैल को ही मेष संक्रांति में आएंगे, इसलिए मंत्रीपद का स्थान भी मंगल के पास ही रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संवत्सर 2078 कई प्रकार से विशेष प्रभाव रखेगा। मंगल स्वभाव से ही पाप ग्रह है। वह युद्ध प्रिय, तोड़फोड़, दंगे फसाद इत्यादि का ग्रह है। वर्ष प्रवेश कुंडली में 12वें स्थान का राहु वृष लग्न के साथ बैठा हुआ है। इसका भाव यह है कि इस संवत्सर में समस्त संसार अपनी सारी ताकत युद्ध सामग्री को एकत्रित करने और सैन्य बल को बढ़ाने में लगा रहेगा। कंप्यूटर तकनीक से युद्धोन्मादी प्रभाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

मंगल के राजा और मंत्री दोनों होने से सामाजिक और राजनीतिक तौर पर बड़े बदलाव हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास जारी रहेगा, किंतु सरकार अपने कर्तव्यों से देश का नाम ऊंचा रखेगी। चूंकि शनि मकर राशि में विराजमान है। भारत की राशि भी मकर राशि है, इसलिए मकर राशि में विराजमान शनि भारत की छवि को खराब नहीं होने देंगे। इस वर्ष प्राकृतिक आपदाएं जैसे आंधी, तूफान, चक्रवात, बवंडर, हिमपात, भूकंप, ओलावृष्टि और समुद्री तूफान आदि आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed