फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Youth Day: Haryana CM Manohar Lal Flag Off The run for youth Marathon

राष्ट्रीय युवा दिवसः कड़ाके की ठंड भी कम नहीं कर पाई जोश, 50 हजार से अधिक ने लगाई मैराथन में दौड़

Sun, 12 Jan 2020 11:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jan 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day: Haryana CM Manohar Lal Flag Off The run for youth Marathon
मैराथन में भाग लेते सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय मैराथन में रविवार तड़के पांच डिग्री तापमान में भी शहर के आईओसी चौक से एक साथ पचास हजार से अधिक युवाओं ने दौड़ लगा इतिहास रचा। 10 किलोमीटर की इस मैराथन में रेवाड़ी की भारती व उत्तर प्रदेश के बिरेंद्र सिंह विजेता बने। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी यशेंद्र सिंह व एसपी के अलावा प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी युवाओं के साथ दौड़ लगाई। 

विज्ञापन


बता दें कि सुबह साढ़े सात बजे हजारों की की संख्या में मौजूद युवाओं की मैराथन को झंडी दिखाने के बाद सीएम ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में लगने के लिए प्रेरित किया। विवेकानंद के जन्म दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में मैराथन का आयोजन किया गया। इसका प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रेवाड़ी के बावल रोड स्थित आईओसी चौक पर आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


प्रतिभागिओं को आईओसी चौक से दक्ष प्रजापति चौक तक 10 व 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करनी थी। इस दौरान शहर के ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया था। सुबह पांच से लेकर 10 बजे तक गढ़ी बोलनी रोड, बावल रोड व धारूहेड़ा रोड को बंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल के बच्चे से लेकर 70 के बुजुर्गों ने लगाई दौड़

मैराथन में दौड़ने वाले प्रतिभागी कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह पांच बजे से पहले ही मैराथन शुरू होने वाले आईओसी चौक पहुंचने लग गए थे। देखते ही देखते प्रतिभागियों को हुजूम उमड़ पड़ा था। बच्चे, बूढ़े, युवा व महिलाएं भी दौड़ने को बेताब दिखाई दिए। सुबह करीब साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंच पर पहुंचे। इसके बाद मैराथन में 10 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग भी दौड़ लगाते दिखे।  

स्वयं को विवेकानंद मानकर मिल्खा सिंह की तरह दौड़ लगाएं युवा : सीएम
मैराथन की शुरुआत करने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा दिवस पर युवा शक्ति स्वयं को विवेकानंद मानकर मिल्खा सिंह की तरह दौड़ लगानी है। इससे बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा। आज प्रदेशभर में 4 लाख से अधिक युवा स्वामी विवेकानंद बनकर दौड़ रहे हैं। लक्ष्य प्राप्त के लिए यह दौड़ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे उठो, जागो, भागो और तब तक मत रुकना जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। युवाओं को इसी संकल्प के साथ दौड़ना है और साथ ही अपने हौसलों को भी बुलंद रखना है।

तूफानों में जो पलते हैं...
तूफानों में जो पलते हैं, वहीं दुनिया को बदलते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये पंक्ति कहीं तो आईओसी चौक पर मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं ने भारत माता की जय के जोरदार नारे के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मैराथन का संदेश दूर-दूर तक जाएगा।

ये रहे विजेता

रन फॉर यूथ मैराथन में पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के विरेन्द्र कुमार प्रथम रहे। उत्तराखंड के मंजीत सिंह द्वितीय व रेवाड़ी के विश्वजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में रेवाड़ी जिले के गांव गोकलगढ़ निवासी भारती प्रथम, बालधन (रेवाड़ी) की शर्मिला द्वितीय व जखाला (रेवाड़ी) की सरिता तीसरे स्थान पर रहीं। महिला व पुरुष वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हरियाणवी लोक गीतों पर थिरके लोग
मैराथन के दौरान हरियाणवी लोक गीतों के लिए हरियाणा व पंजाब के एक दर्जन भर लोक गायकों को आमंत्रित किया गया था। करीब 3 घंटे चले कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। गायकों के साथ-साथ पुरुष व महिलाएं भी थिरकती नजर आईं। लोक गायकों में रामेहर महला, अन्नू कादयान, अजय हुड्डा, कबीर खरकिया, केडी, एमडी व मनप्रीत कौर आदि गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। 

ये भी दौड़े युवाओं के साथ
मैराथन में युवाओं के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी, विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, डीजीपी मनोज यादव, एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, एडीजीपी अनिल राव, एडीजीपी व सीएम के ओएसडी ओपी सिंह, उपायुक्त यशेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन व अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा सहित अन्य अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई।

एक पखवाड़े से की जा रही थी तैयारी
राज्य स्तरीय मैराथन के लिए एडीजीपी ओपी सिंह, डीसी रेवाड़ी सहित अन्य अधिकारी पिछले एक पखवाड़े से कड़ी मेहनत करे थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शहर को सजाया गया था। शहर की टूटी सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सड़कों से धूल व मिट्टी को साफ कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed