फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National ToT Exhibition to be held in Chandigarh from November 14 to 17

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 14 से 17 नवंबर को होगा नेशनल टीओटी एग्जिबिशन

Sun, 12 Oct 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
National ToT Exhibition to be held in Chandigarh from November 14 to 17
चंडीगढ़। सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में 14 से 17 नवंबर तक नेशनल ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (टीओटी) एग्जि बिशन आयोजित की जाएगी। इसमें देश के अग्रणी शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान अपनी विकसित की गई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शनी पीयू डीएसटी टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर (टीईसी) ने फॉर्च्यून एग्जिबिटर्स के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस चार दिवसीय मेले में देशभर से लगभग 10 हजार उद्योग प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। प्रदर्शनी में 200 से अधिक इंडस्ट्री स्टॉल्स और लगभग 30 एकेडमिक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एकेडेमिया से इंडस्ट्री तक तकनीक का ट्रांसफर करना, इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग को बढ़ावा देना, भुगतान आधारित कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स प्राप्त करना और पेटेंटेड तकनीकों पर आधारित स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


कई संस्थान कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रदर्शनी में प्रमुख संस्थानों में आईआईटी कानपुर, सीएसआईआर एमटेक दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन हैदराबाद सहित कई संस्थान शामिल होंगे। इसमें मेडिकल डिवाइसेज, फार्मास्यूटिकल्स, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, आईओटी, कृषि, नैनोटेक्नोलॉजी और पर्यावरण से जुड़ी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन होगा। चेयरमैन प्रोफेसर सीआर सूरी ने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान उद्योग विशेषज्ञों को 5 मिनट का मंच समय दिया जाएगा ताकि वह अपने तकनीकी समस्याओं और चुनौतियों को प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed