फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national shooter simranjit singh sidhu sippy murder case

सिप्पी मर्डर केसः परिजनों का कैंडल मार्च, अल्टीमेटम दिया

Sun, 13 Dec 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
national shooter simranjit singh sidhu sippy murder case

नेशनल शूटर सिप्पी के हत्यारों को पकड़ने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। सिप्पी के भाई जिप्पी ने बताया कि अगर पुलिस ने इस अवधि में जज की बेटी की गिरफ्तारी नहीं कि तो वो दिल्ली जाकर प्रधान मंत्री के घर के बाहर धरना- प्रर्दशन करेंगे।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि 80 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है पर अभी तक केस में कुछ नहीं हुआ है। आईजी, एसएसपी पहले तो कहते रहे कि एक दो दिन में केस सॉल्व हो जाएगा पर अब उनका सब्र का बांध टूट चुका है। इसलिए अब तीन दिनों में अगर पुलिस कुछ नहीं करती तो उनका अगला प्रदर्शन पीएम आवास के बाहर होगा।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित कैंडल मार्च में ट्राइसिटी से सैकड़ों लोग सिप्पी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मटका चौक पर जमा हुए । लगभग 500 लोग हाथों में जस्टिस फॉर सिप्पी के बैनर लेकर मटका चौक से मार्च करते हुए सेक्टर 17 प्लाजा तक गए। प्लाजा में पहुंचकर लोगों ने सिप्पी की याद में मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने रविवार को खुलकर जज, उनके पति , बेटी का नाम लिया और आरोप लगाए की उन्होंने ही सिप्पी की हत्या करवाई है, क्योंकि सिप्पी ने लड़की से शादी करने से मना कर दिया था। पुलिस सिर्फ सिटिंग जज होने की वजह से उसकी बेटी पर हाथ नहीं डाल रही है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में भी मौके से एक लड़की भागते हुए दिख रही है।

लड़की के पालीग्राफी टेस्ट की याचिका पर उठाए सवाल
पुलिस ने जो लड़की के पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की याचिका लगा रखी है वह भी सिर्फ दिखावा है । लड़की ने अगर कोर्ट टेस्ट करवाने के लिए हां नहीं की तो कैसे टेस्ट होगा यह बात पुलिस भी जानती है। फिर याचिका लगाने का क्या औचित्य है?


सोमवार को पुलिस की लाई डिटेक्टर टेस्ट की याचिका पर सुनवाई भी होनी है। कैंडल मार्च का कार्यक्रम पूरी तरह शांति पूर्ण रहा। बस कैंडल मार्च के दौरान मटका चौक पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed