{"_id":"a1f915b01489a4dc0902438bfb7604b8","slug":"national-science-exhibition-in-laser-valley-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेजर वेली में नेशनल साइंस एग्जीबिशन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेजर वेली में नेशनल साइंस एग्जीबिशन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के स्कूली बच्चों की ओर से तैयार बेहतरीन इनोवेटिव साइंस मॉडल को मंगलवार से सेक्टर-10 लेजर वेली में पेश किया जाएगा। चंडीगढ़ में पहली बार 11 से 17 नवंबर तक 41वीं जवाहर लाल नेहरू नेशनल साइंस, मैथेमेटिक्स एंड इन्वायरमेंट एग्जीबिशन (जेएनएनएसएमईई) 2014 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन-32(एसआईई) के सहयोग से आयोजित एग्जीबिशन में नेशनल स्तर पर चुने गए करीब 200 मॉडल रखे जाएंगे।
हर साल नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग(एनसीईआरटी) की ओर से आयोजित नेशनल साइंस एग्जीबिशन का थीम साइंटिफिक एंड मैथेमेटिक्स इनोवेशंस रखा गया है। 400 स्टूडेंट्स और टीचर्स देश भर से साइंस एग्जीबिशन में हिस्सा लेंगे। सोमवार शाम यूटी गेस्ट हाउस में एनसीईआरटी में साइंस एंड मैथेमेटिक्स एजुकेशन हेड प्रो. आशुतोष वजलवार और एग्जीबिशन कोआर्डिनेटर डा. गगन गुप्ता ने साइंस एग्जीबिशन ब्राशर रिलीज किया।
विज्ञापन
एसआईई डायरेक्टर डा.सुरेंद्र दहिया ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे।
डीएचई संदीप हंस ने बताया कि साइंस एग्जीबिशन 17 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 8 बजे तक सभी के लिए ओपन है। डा.सुरेंद्र दहिया ने बताया कि ट्राइसिटी के सभी स्कूल प्रिंसिपल को चिट्ठी लिखी गई है।
विज्ञापन
जाने माने साइंटिस्ट भी करेंगे शिरकत
साइंस एग्जीबिशन में शाम 5 से 7 बजे तक हर रोज देश भर से जाने माने साइंटिस्ट विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देंगे। लेजर वेली में 600 लोगों के बैठने के लिए खास पंडाल तैयार किया गया है। मार्श मिशन प्रोजेक्ट से जुड़े डा.एसएस सरकार शाम 6 से 7 बजे तक 13 नवंबर को शिरकत करेंगे। प्रतिदिन 7 से 8 बजे ओपन स्टेज पर मेहमानों के मनोरंजन के लिए शहर के विभिन्न कालेजों की टीमें रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 14 नवंबर को एग्जीबिशन बंद रहेगी, लेकिन इस दिन देश भर से पहुंचे विद्यार्थियों को चंडीगढ़ के टूरिस्ट स्पॉट की सैर कराई जाएगी। बाल दिवस पर जीसीजी-42 ऑडिटोरियम में 5.30 बजे से रंगारंग कार्यक्रम होगी। स्कूली बच्चों को पीयू के फिजिक्स विभाग में टेलीस्कोप से स्काई व्यू भी कराया जाएगा।