फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Rail Mela Start In Ambala, CM Manohar Lal And Railway Minister Of State reached

भविष्य में कैसी होगी हमारी रेल, अंबाला में दिखेगी झलक, सीएम और रेल राजमंत्री ने मेले का किया शुभारंभ

Sun, 21 Jul 2019 04:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
National Rail Mela Start In Ambala, CM Manohar Lal And Railway Minister Of State reached
राष्ट्रीय रेल मेला का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के अंबाला में राष्ट्रीय रेल मेला  21 जुलाई यानि आज से शुरू हो गया है। कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी पहुंचे ।

विज्ञापन


उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। मेले का आयोजन एसडी कॉलेज के मैदान में किया गया है। यह तीन दिनों तक चलेगा। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेले का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


मेले में भविष्य में देश की रेल कैसी होगी और यहां तक पहुंचने के लिए कितना सफर तय किया है, इसकी एक झलक देखने को मिलेगी। यह रेल मेला अंबाला को पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेल मेले में लोगों को रेलवे से जुड़ी अनेक चीजें देखने को मिलेगी। इस मेले में रेलवे के इतिहास से लेकर बच्चों के मनोरंजन तक के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यह 64 वां रेल मेला है।

कुंभ मेले के अवसर पर बेहतरीन कार्य करने वाले उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अफसर को सम्मानित भी किया जाएगा । इस दौरान महाप्रबंधक एनसीआर राजीव चौधरी को मानव रहित फाटकों को रिकॉर्ड समय में समाप्त करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मेले में इस बार प्रयागराज में हुए कुंभ मेले की झलक भी देखने को मिलेगी। 

कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) खास प्रदर्शनी भी लगाएगा। प्रदर्शनी में कुंभ मेले के दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे और कुंभ से जुड़ी खास डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। मेले में रेल राज्यमंत्री, चेयरमैन रेलवे बोर्ड, सभी बोर्ड सदस्य एवं विभिन्न जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम एवं प्रमुख अफसर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सभी जोनल रेलवे की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed