{"_id":"57b853ad4f1c1bc2066eb070","slug":"national-player-attempt-sucide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खिलाड़ी ने मोदी को लिख भेजीं कोच की करतूतें और दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल खिलाड़ी ने मोदी को लिख भेजीं कोच की करतूतें और दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
Updated Mon, 22 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
नेशनल खिलाड़ी ने मोदी को लिख भेजीं कोच की करतूतें
- फोटो : Amar ujala
साक्षी मलिक और पीवी सिंधु एक और देश का नाम चमका रही हैं, वहीं एक नेशनल वूमेन प्लेयर ने सुसाइड कर दी। पीएम को भेजे सुसाइड नोट में लिखीं कोच की करतूतें। घटना, पटियाला के खालसा कॉलेज में पढ़ने वाली हैंडबॉल की नेशनल खिलाड़ी के साथ हुई। शनिवार सुबह इसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे सुसाइड नोट में खिलाड़ी ने अपनी मौत के लिए कॉलेज के ही हैंडबॉल कोच को जिम्मेदार ठहराया गया है। छात्रा का आरोप है कि कोच ने उसे हॉस्टल में दाखिला नहीं दिया और न ही उसकी कबड्डी की साथी खिलाड़ियों को कॉलेज में दाखिला दिया। दो नंबर डिवीजन पुलिस ने कोच के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कोच अभी फरार है।
जांच अधिकारी एएसआई रणबीर कुमार ने बताया कि सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले प्रभु की बेटी पूजा कुमारी (20) निवासी न्यू महिंदरा कालोनी स्थानीय खालसा कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह नेशनल स्तर की हैंडबॉल खिलाड़ी थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पूजा ने अपने घर की ऊपरी मंजिल में टीन की छत में लगी पाइप से चुन्नी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक पूजा नीचे नहीं उतरी, तो परिजनों ने ऊपर जाकर देखा।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को पूजा की ओर से लिखा सुसाइड नोट मिला है, जो उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए कॉलेज के फिजिकल एजूकेशन के प्रोफेसर व हैंडबॉल कोच गुरशरन सिंह गिल को जिम्मेदार ठहराया है।

Trending Videos
सुसाइड नोट में कोच को कड़ी सजा देने की मांग
नेशनल खिलाड़ी ने मोदी को लिख भेजीं कोच की करतूतें
- फोटो : Amar ujala
पूजा ने आरोप लगाया है कि कोच ने उसे और उसकी दोस्त पुष्पा को बीए भाग दूसरा में दाखिला तो दे दिया, लेकिन हॉस्टल में दाखिला नहीं दिया। कहते हैं कि रोज घर से कॉलेज और फिर ग्राउंड तक अपडाउन करो। वह लोग गरीब हैं, आने-जाने का खर्च कहां से उठाएंगे। यहीं नहीं कोच गिल ने उसकी कबड्डी और हॉकी की साथी खिलाड़ियों को इस साल स्पोर्ट्स कोटे में कॉलेज में दाखिला नहीं दिया। उनकी पढ़ाई खराब कर दी। इसलिए तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है। पूजा ने सुसाइड नोट में कोच को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
कॉलेज के प्रिंसिपल धरमिंदर सिंह ऊभा ने कहा कि कोच गिल अपने काम के प्रति बेहद निष्ठावान हैं। अभी 18 अगस्त को तो पूजा का दाखिला कॉलेज में हुआ था। हास्टल में दाखिले की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में कोच पर आरोप लगाना गलत है। वहीं पुलिस ने कोच गिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।