फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   national herald case, hooda, vigilence, haryana government, huda, haryana

नेशनल हेराल्ड केस: पूर्व सीएम हुड्डा सहित 5 लोगों पर एफआईआर

Mon, 09 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 09 May 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
national herald case, hooda, vigilence, haryana government, huda, haryana
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : amar ujala
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से हुड्डा का कैबिनेट दर्जा छीने जाने के बाद विजिलेंस ने नेशनल हेराल्ड मामले में हुडा के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र हुड्डा सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें चार आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। औद्योगिक प्लाट आवंटन मामले में हुड्डा पर पहले ही सरकार की नजरें टेढ़ी हैं।
विज्ञापन


भूपेंद्र हुड्डा सहित पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 420, 409, 120 बी व 23 पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पंचकूला के सेक्टर 6 के प्लॉट नंबर 17 को 2005 से पहले दिल्ली की कंपनी एजेएएल को अलॉट किया गया था। बाद में निर्माण नहीं होने पर यह रिज्यूम कर दिया गया था। वर्ष 2005 में तत्कालीन हुड्डा सरकार के समय उक्त प्लॉट को दोबारा से उसी कंपनी को अलॉट कर दिया गया था। इससे सरकार को करीब 68 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले दिनों यह मामला मीडिया की सुर्खियों में रहा, जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी थी। विजिलेंस ने लंबी जांच के बाद 2 दिन पहले हुडा के तत्कालीन चेयरमैन, मुख्य प्रशासक, प्रशासक, फाइनेंस कमिश्नर योजना विभाग हरियाणा और दिल्ली की कंपनी एजेएल पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री खट्टर को लिखा था पत्र

national herald case, hooda, vigilence, haryana government, huda, haryana
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला - फोटो : file
इनेलो नेता अभय चौटाला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा था। उसके बाद प्रदेश सरकार ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की कोठी खाली करवाने के लिए भी अभय चौटाला ने ही पत्र लिखा था। इसके अलावा वाड्रा लैंड डील मामले में जांच के लिए बिठाया गया ढींगरा आयोग भी इनेलो की चार्जशीट को आधार बना कर ही बनाया गया है। 

कोट:
नेशनल हेराल्ड मामले में हुडा के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र हुड्डा सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर पूरी तफ्तीश के बाद दर्ज की गई है। जल्द ही इस मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
-परमिंद्र राय, डीजी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed