{"_id":"571627554f1c1b045a8b45f6","slug":"national-gaurav-gram-sabha-award-pm-narendra-modi-mansa-gram-panchayat-punjab-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की इस पंचायत को मिला नेशनल अवार्ड, मोदी देंगे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की इस पंचायत को मिला नेशनल अवार्ड, मोदी देंगे पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Tue, 19 Apr 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मानसा जिले के गांव तामकोट की पंचायत का ‘राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा ’के लिए चयन किया गया है। पुरस्कार पीएम मोदी देंगे। पंजाब की यह एक मात्र पंचायत है जिसके जन समर्थक कामों को देखते हुए इस विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया है। सीपीआई (एमएल) लिबरेशन व पंजाब किसान यूनियन से संबंधित कामरेडों की उक्त पंचायत को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
गांव तामकोट के सरपंच व लिबरेशन के तहसील सचिव कामरेड रणजीत सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार पंचायत को 24 अप्रैल को झारखंड के जमशेदपुर शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया जा रहा है। इससे पूर्व गांव की पंचायत को बेहतर कारगुजारी के लिए 5 लाख रुपये के पुरस्कार के अलावा मनरेगा को सही तरीके से लागू करने के एवज में मनरेगा अवार्ड भी दिया जा चुका है।
सरपंच ने बताया कि पंचायत के कार्यों की बेहतरी के लिए लिबरेशन द्वारा समय समय पर सहयोग व दिशानिर्देश दिए जाते हैं। पंचायत में सरपंच का. रणजीत सिंह के साथ चरण सिंह, भजन सिंह, देव सिंह, परमजीत सिंह, राजिंदर कौर, जगरूप सिंह पंच हैं जबकि ब्लाक कमेटी सदस्य कृष्ण सिंह की ओर से पंचायत को पूर्ण सहयोग दिया जाता है।
विज्ञापन
कैसे करती है पंचायत काम
पंचायत द्वारा एक साल में दो बार ग्राम सभा का इजलास बुलाना जरूरी होता है लेकिन इस पंचायत द्वारा पंचायती कामों को सही ढंग से लागू करने के लिए साल में चार पांच बार ग्राम सभा का इजलास बुलाया जाता है। गांव में होने वाले विकास कार्यों की सीमा रेखा तय करके ही बजट बनाया जाता है।
गांव में पंचायत महिला दिवस, मजदूर दिवस, वातावरण दिवस, अपाहिज दिवस, साक्षरता दिवस, बाल दिवस, ममता दिवस आदि मनाती हैं। हर सप्ताह मिड डे मील की चैकिंग की जाती है। आटा दाल स्कीम कार्ड होल्डरों को पंचायत की हाजिरी में राशन बांटा जाता है।
हर क्षेत्र में है बेहतर कार्य
गांव में उत्पादन कमेटी, सामाजिक न्याय कमेटी, सुविधा कमेटी, खरीद कमेटी आदि कमेटीयां बनाईं हुई हैं जो कि अपनी अपने क्षेत्र में बढ़िया काम कर रही हैं। पंचायत की तरफ से मैरिज, जन्म व मौत रजिस्टर लगाकर विवाह, जन्म तथा मौत का विवरण रखा जाता हैं। सामाजिक बुराईयों भ्रूण हत्या, नशे, दाज दहेज आदि के लिए बैनर लगाकर गांव में मार्च किए जाते हैं। यही नहीं पंचायत किसान, मजदूर, युवा विद्यार्थियों के आंदोलन में शिरकत कर उनके संघर्ष को प्रस्ताव पारित कर डटकर समर्थन करती है।