'हरियाणा में लगाएंगे नाथूराम गोडसे की प्रतिमा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भी नाथू राम गोडसे की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार से अंबाला, रोहतक, हिसार व भिवानी में किसी चौक पर स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।
यदि सरकार ने यहां जगह उपलब्ध नहीं करवाई तो अंबाला स्थित हिंदू महासभा भवन में गोडसे की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह घोषणा हरियाणा हिंदू महासभा अभियान समिति के संयोजक मंडन मिश्र ने की है। वे शनिवार प्रदेश कार्यकारी प्रधान व जिला रोहतक प्रधान प्रेम सिंह रापड़िया के गांव भैणी महाराजपुर स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
गोडसे के जीवन पर फिर से निष्पक्ष जांच
प्रेम सिंह ने कहा कि नई दिल्ली स्थित हिंदू महासभा भवन में भी नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसी के साथ हरियाणा में भी गोडसे की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गोडसे के जीवन पर फिर से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
मिश्र ने मांग की है कि देश में हिंदुओं की घर वापसी कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए बल्कि धर्मांतरण पर रोक लगाई जानी चाहिए। जिन को लालच देकर हिंदू धर्म से दूर किया गया था उन्हें वापस हिंदू धर्म में लाने का कार्य हिंदू महासभा करेगी।
जिला प्रधान प्रेम सिंह रापड़िया ने कहा कि हरियाणा में हिंदू महा सभा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर जिला युवा प्रधान प्रवेश वशिष्ठ, जगदीप दत्त, सुमेर सिंह, सुशील भारद्वाज उपस्थित रहे।