फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Natak Manchan at Punjab Kala Bhawan

'सत्याग्रह' में दिखा अकबर के हमले के बाद का जोधपुर

Sat, 25 Jan 2014 01:41 PM IST
श्ांकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
श्ांकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Natak Manchan at Punjab Kala Bhawan
एक तलवार से ज्यादा धार कलम में होती है और यही धार देखने को मिली टीएफटी के छठे दिन पंजाब कला भवन मे हुए नाटक ‘सत्याग्रह’ में। नाटक को जोधपुर के नाटक ग्रुप रागनाथ, ने अर्जुन के निर्देशन में किया।
विज्ञापन


नाटक की एतिहासिक कहानी
नाटक राजस्थान के जोधपुर शहर में हुई जमीनी जंग के ऊपर है। नाटक पीरीयोडिक था इसलिए सेट को सिंबोलिक रूप में तैयार किया गया।

जैसा की एतिहासिक नाटकों में होता है, इस नाटक को भी सूत्रधार ने ही शुरू किया और कहानी आगे बढ़ी। इसमें अकबर के हमले के बाद जोधपुर के राजा अपनी जमीन और उपाधी बचाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हो जाता है और अपनी जमीन भी जागीर के तोर पर दे देता है।
विज्ञापन


इससे परेशान गांव के कुछ कवि विद्रोह पर उतर आते है और अनशन पर बैठ जाते है। राजा इससे आहत होकर कवियों को राज्य छोड़ने को कहता है। कवि अपनी मातृभूमि के लिए अंत में अपनी जान त्याग देते है, लेकिन राजा के आगे नहीं झुकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत ने डाली नाटक में जान
नाटक में कुछ जगहों पर संगीत का इस्तेमाल हुआ जिसमें कुछ गानों का भी इस्तेमाल हुआ जो नाटक को समय के हिसाब से जोड़ता है।

सूत्रधार के किरदार और राज्य मंत्री के किरदार में महुआ ने बेहद खूब काम किया। नाटक में राजा और कवियों के बीच हुए संवाद काफी अच्छे थे।

ये रहीं नाटक की कमियां
क्योंकि नाटक पुराना था इसलिए लोगों को बांधना काफी मुश्किल हो जाता है, नाटक में कई जगह संवाद के साथ एक्टिंग थोड़ी कमजोर रही, जिससे सीन थोडे़ निरस लगे। कई जगह लाइट को जल्दी फेड आउट कर दिया गया, जिससे नाटक की तैयारी थोड़ा कम लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed