फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narsingh yadav, narsingh yadav dope tesy controversy, wrestler narsingh yadav, rio olympic

नरसिंह यादव डोप टेस्ट प्रकरण से खेल जगत सकते में, तीखी प्रतिक्रियाएं

Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
narsingh yadav, narsingh yadav dope tesy controversy, wrestler narsingh yadav, rio olympic
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
पहलवान नरसिंह के डोप में पॉजिटिव पाए जाने की खबर से पेशेवर पहलवान, इस खेल से जुड़े अधिकारी एवं लोग सकते में हैं। ये लोग पूरे प्रकरण को कहीं न कही एक साजिश के रूप में देख रहे हैं। गौरतलब है कि रियो ओलंपिक से कराए गए नरसिंह डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इसमें वह ए और बी सैंपल में पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में खेल से जुड़े लोगों से बातचीत
यह देश के  लिए दुर्भाग्य की बात है। एक खिलाड़ी के कॅरियर का सवाल है। उस खिलाड़ी की जिंदगी की पूरी मेहनत खराब हो जाएगी। यह किसी की साजिश हो सकती है। इसकी छानबीन होनी चाहिए। अगर इसमें किसी तरह की साजिश है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए
विज्ञापन

-दर्शन लाल (ज्वांइट सेक्रेटरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया )

- एक खिलाड़ी कड़ी मेहनत से ओलंपिक जैसे मंच पर पहुंचता है। इसके पीछे वर्षों की मेहनत छुपी होती है। ऐन वक्त पर इस तरह की बात देश के लिए मेडल खोने की जैसी है। सुनने में आ रहा कि खेल हॉस्टल में ऐसी बात हुई है। खिलाड़ियों के साथ ऐसी साजिश होना गंभीर मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश शर्मा (प्रधान, यूटी रेसलिंग एसोसिएशन )

नरसिंह देश के लिए खेलता है। वह एक होनहार खिलाड़ी है। वह ऐसा काम नहीं कर सकता है। 2004 में इंडियन जूनियर टीम के कैंप में नरसिंह उस कैंप का हिस्सा थे। मुझे नहीं लगता कि वह इस तरह का कोई गलत कदम उठा सकता है। इस मामले की तह तक जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए।
-अजय पाठक (भारतीय जूनियर टीम के पूर्व कोच)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed