फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amrit Bharat Station Yojana: Narnaul And Sonipat Stations Will Be Redeveloped

अमृत भारत स्टेशन योजना: बदलेगी नारनौल और सोनीपत स्टेशन की सूरत, PM मोदी ने किया शिलान्यास

Sun, 06 Aug 2023 02:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 02:20 PM IST
सार

Amrit Bharat Station Scheme : सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत रेलवे जंक्शन को जल्द ही एयरपोर्ट की तर्ज पर पुनर्विकसित किया जाएगा। अगले दो साल के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 29 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत रेलवे जंक्शन का पुनर्विकास होगा।

विज्ञापन
Amrit Bharat Station Yojana: Narnaul And Sonipat Stations Will Be Redeveloped
पीएम मोदी ने वर्चुअली स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया शिलान्यास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत रविवार को रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव, सांसद धर्मबीर, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी शामिल हुए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने पर 18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास किया है। अब रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा मिल सकेगी। इसका काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नारनौल का रेलवे स्टेशन करीबन 100 साल पुराना है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अधीन आता है। अब इस स्टेशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके तहत प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। वाहनों के आने-जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। हॉल, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, शौचालय, फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत स्टेशन का भी होगा कायाकल्प

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत रेलवे जंक्शन को जल्द ही एयरपोर्ट की तर्ज पर पुनर्विकसित किया जाएगा। अगले दो साल के अंदर इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 29 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत रेलवे जंक्शन का पुनर्विकास होगा। सोनीपत के अलावा देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा जाएगा। इससे आर्थिक व्यवस्था सुधरेगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। 


 
मुख्यातिथि सांसद रमेश कौशिक रविवार को सोनीपत रेलवे जंक्शन पर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से रेलवे जंक्शन का शिलान्यास किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रमेश कौशिक ने औपचारिक तौर पर शिलान्यास किया। रेलवे जंक्शन पर आरएमएस के जर्जर भवन व टिकट घर के भवन को तोड़कर 600 वर्ग मीटर में एक मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार भी बनाए जाएंगे। इस स्टेशन पर लोगों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सोनीपत में बनेगी वंदे भारत ट्रेन की बोगी, 30 हजार करोड़ रुपये का टेंडर

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित रेल कोच नवीनीकरण कारखाने में अब जल्द वंदे भारत ट्रेन का निर्माण शुरू होगा। रेलवे  ने फ्रांस की एक कंपनी को वंदे भारत ट्रेन की बोगी बनाने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का टेंडर दिया है। केंद्र सरकार ने एक फरवरी को आम बजट में यहां वंदे भारत ट्रेन की बोगी बनाने की घोषणा की थी। 161 एकड़ भूमि पर करीब 585 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने 27 अक्तूबर 2022 को वर्चुअल माध्यम से किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed