{"_id":"2d730beafc139e116e1dedc6be0d7a46","slug":"narendra-modi-sonia-gandhi-mayawati-kejriwal-comes-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में रैलियों के लिए दिग्गजों के दिन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में रैलियों के लिए दिग्गजों के दिन तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Mar 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के मौसम में अब राजनीतिक दल सेक्टर-25 के मैदान में रैलियों के माध्यम से अपनी ताकत दिखाएंगे। इसकी शुरुआत 27 मार्च से हो रही है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चंडीगढ़ के कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद पवन कुमार बंसल के पक्ष में प्रचार करने शहर में आ रहीं हैं। दोपहर एक बजे सोनिया गांधी सेक्टर-25 के रैली मैदान में रैली को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
29 को मोदी की रैली
वहीं, 29 मार्च को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर के लिए प्रचार करने आएंगे। यह आयोजन भी सेक्टर-25 के रैली मैदान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 को आएंगी मायावती
इसके बाद 30 मार्च को उत्तर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती बसपा की उम्मीदवार जन्नत जहां के लिए प्रचार करने चंडीगढ़ आएंगी।
आप के कई बड़े नेता आएंगे चंडीगढ़
उधर, आप की प्रत्याशी गुल पनाग के लिए भी प्रचार करने आप के कई बड़े नेता चंडीगढ़ आएंगे। इनमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शाजिया इल्मी और योगेंद्र यादव शामिल हैं।
इनके अलावा भी कांग्रेस, भाजपा के कई और भी बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ आ सकते हैं।
इनके अलावा भी कांग्रेस, भाजपा के कई और भी बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ आ सकते हैं।
सेक्टर-25 के मैदान में होंगी रैलियां
बता दें कि यूटी प्रशासन रैली के लिए सेक्टर-25 के मैदान में ही मंजूरी देता है। वहां प्रशासन की ओर से मंच भी तैयार किया गया है। पिछले साल भी सोनिया गांधी, सुषमा स्वराज, मायावती, लालू प्रसाद यादव के अलावा कई बड़े नेताओं की रैली हुई थीं।