फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Assembly Elections 2014 - Narendra Modi 10 Rallies Scheduled

हरियाणा में मोदी की 10 रैलियां, शेडयूल तय

Wed, 01 Oct 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Oct 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections 2014 - Narendra Modi 10 Rallies Scheduled

इनेलो की जींद रैली के बाद भाजपा अब करनाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कर चुनावी शंखनाद करेगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी की पहली रैली 4 अक्तूबर को करनाल में होगी। जिसमें भाजपा शक्ति प्रदर्शन भी करेगी।

विज्ञापन


मोदी की हरियाणा में कुल 10 रैलियां होंगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार की जा रही है। सोमवार को रोहतक में रुककर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूरी रात इसकी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


भाजपा के प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संघ पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग हुई लंबी बैठक के बाद यह फैसला लिया है।

करनाल से मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद

Haryana Assembly Elections 2014 - Narendra Modi 10 Rallies Scheduled

मोदी की रैली सभी 10 लोकसभा क्षेत्र में कराने का भी फैसला लिया गया है। 4 अक्टूबर को शुरू होने वाली रैलियां 12 तक होंगी। पांच अक्तूबर को मोदी की रैली हिसार में हो सकती है जबकि 9 अक्टूबर को कोई रैली नहीं होगी।

11 को मोदी की कुल 3 रैलियां होगी। बुधवार तक सभी रैलियों के स्थान और तिथि तय हो जायेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी भी बुधवार को ही रोहतक आएंगे, जो रैलियों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

यह स्टार होंगे शामिल
विधान सभा चुनाव को लेकर हो रही इन रैलियों में मोदी के अलावा भाजपा के लिए राज्य में हेमा मालिनी, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, राज्य वर्धन राठौर, विनोद खन्ना, किरण खेर सहित कई फिल्म स्टार और देश भर से दिग्गज नेता प्रचार करेंगे।

अमेरिकी दौरे के बाद मोदी होंगे सक्रिय

Haryana Assembly Elections 2014 - Narendra Modi 10 Rallies Scheduled

अमेरिका दौरे से लौटने के बाद मोदी की करनाल में पहली रैली होगी। इसके बाद हरियाणा के सियासी समीकरण बदलने के लिए लगातार कई दौरे भाजपा करवाएगी। पार्टी ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में मोदी की एक एक रैली करवाने का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। इन रैलियों के माध्यम से भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव की वैतरणी पार करना चाह रही है।

हजकां से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा हरियाणा में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। पार्टी के एजेंडे में एक नंबर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव है। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद मोदी की पहली रैली रेवाड़ी में हुई थी।

मोदी ने पूर्व में हरियाणा प्रभारी रहते हुए राज्य में लंबा प्रवास किया है। मोदी के अलावा भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दे दी है। शीघ्र ही पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की सूची घोषित कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed