फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally place changed in chandigarh

मोदी की रैली की जगह बदली, अब यहां होगी

Sun, 06 Sep 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Sep 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally place changed in chandigarh

11 सितंबर को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का स्थान बदल दिया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया। अब रैली सेक्टर-34 में नहीं होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने रैली का आयोजन स्थल बदलकर सेक्टर-25 में कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों और शहरवासियों की समस्याओं को देखते हुए सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में इसे शिफ्ट किया गया। शनिवार को सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड का प्रंशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दौरा किया।
विज्ञापन


यहां यह बात सामने आई कि ग्राउंड के साथ दो पेट्रोल पंप व मार्केट नजदीक है और इसे पीएम की रैली के कारण बंद करना पड़ेगा।

इसके साथ ही यह ग्राउंड शहर के बीचोंबीच है,जिस कारण जाम की स्थिति बनेगी। वहीं, सेक्टर-25 का रैली ग्राउंड शहर के एक तरफ है। जो पीजीआई से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सेक्टर-34 में रैली होती तो शहर में जाम लग जाता। सात सितंबर से प्रशासन रैली ग्राउंड को कब्जे में ले लेगा। मालूम हो कि रविवार को हाउसिंग इंप्लाइज सोसाइटी के तहत भी कर्मचारी यहीं पर अपनी रैली कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed