फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi rally in kaithal, five facts

मोदी की कैथल रैली से पहले 5 खास बातें

Tue, 19 Aug 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in kaithal, five facts

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा यात्रा भाजपा के लिए कई मायने में महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, कागजी तौर पर मोदी की यह यात्रा सरकारी है, लेकिन मोदी द्वारा चुनाव से पहले की जा रही घोषणाओं का राजनीतिक लाभ लेने के लिए हरियाणा भाजपा तैयार बैठी है। पार्टी के कई नेताओं ने मंच से मोदी के भाषण के दौरान दो शब्द कहने की इच्छा जताई है, लेकिन इससे चुनिंदा नेताओं की इच्छा पूर्ति ही हो सकेगी।

विज्ञापन


उधर, सरकारी खेमे की नजर मोदी द्वारा की जाने वाली प्रत्येक घोषणा पर रहेगी। विपक्षी दल मोदी के दौरे के दौरान होने वाली घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के साथ ही भाजपा जहां चुनाव का शंखनाद करेगी। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे तोहफों को अपने खाते में डालेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की नब्ज से वाकिफ हैं मोदी

narendra modi rally in kaithal, five facts
हरियाणा की नब्ज से वाकिफ नरेंद्र मोदी यहां के नेताओं के साथ भी काफी काम कर चुके हैं। अब चुनावी मौसम में वे राज्य की जनता को क्या तोहफा देते हैं, इस बात पर सबकी नजर है। इसके अलावा हरियाणा में कई ऐसे राजनीतिक मुददे हैं, जिन पर मोदी का कोई भी वक्तव्य बड़ी अहमियत रखेगा।

जनता को मोदी से बहुत आस
प्रधानमंत्री बनने के चंद सप्ताह बाद ही हरियाणा के खाते में आ रही सौगातों को लेकर प्रदेश की जनता को भी मोदी से बहुत आस है। मोदी मंगलवार को कैथल में करोड़ों की लागत से तैयार होने वाले नरवाना, बरवाला, हिसार, राजगढ़ और राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित स्थानीय सांसद और विधायकों सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा को मिलेगा ‘ब्रैंड मोदी’ का लाभ

narendra modi rally in kaithal, five facts

कैथल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेशक पूरी तरह से सरकारी हो, लेकिन कहीं न कहीं इसके पीछे प्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘ब्रैंड मोदी’ के जरिये भाजपा की नैया पार लगाने की कवायद छिपी है। रैली स्थल पर भारतीय जनता पार्टी का न तो कोई झंडा होगा और न ही कोई बैनर। पूरे आयोजन की तैयारियां एनएचएआई एवं हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही हैं। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे।

ऐसे में कार्यक्रम सरकारी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नमो के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार हरियाणा आगमन का पूरा फायदा उठाना चाहती है। सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर भाजपा कहीं न कहीं अपना राजनीतिक दबदबा बताना चाहती है।

विज्ञापन

लोस चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र में मोदी ने की थी रैली

narendra modi rally in kaithal, five facts

लोकसभा चुनाव में मोदी के कुरुक्षेत्र में आगमन से आसपास की सीटों पर भी असर हुआ था। यही वजह थी कि करनाल से पहली बार चुनाव लड़े अश्वनी चोपड़ा की कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी पर जीत हासिल हुई थी। अब की बार सरकारी कार्यक्रम के जरिये मोदी को सुनने के लिए भीड़ जुटाकर भाजपा एक तीर से कई निशाने साध लेगी।

मोदी इस कद्र वाकचातुर्य रखते हैं कि सरकारी मंच से भी लोगों को अपने व पार्टी के पक्ष में कर सकते हैं। इतना ही नहीं आजकल में भाजपाई बने टिकट के दावेदारों को भी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है। इसीलिए वे भी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जुगत में लगे हैं। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश भाजपा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है।

कैथल का चयन विशेष रणनीति का हिस्सा

narendra modi rally in kaithal, five facts

प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करवाना भाजपा की एक विशेष रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि जिस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के लिए पीएम कैथल आ रहे हैं, वह परियोजना यूपीए सरकार में वर्ष 2011 में बनी थी। इसे वर्ष 2012 में केंद्र से मंजूरी मिल गई थी। पता चला है कि यह निर्माण कैथल हलका के बजाये कलायत में आने वाले तितरम मोड़ से शुरू होगा।

इसके बावजूद कार्यक्रम शहर में रखना कैथल विधानसभा सीट सहित आसपास की सीटों को लेकर भाजपा की विशेष रणनीति का हिस्सा है। इस मार्ग के लिए कैथल जिले में आने वाले भूमि को एनएचएआई एक्ट की धारा 3डी के तहत 23 जनवरी 2014 तक, जींद की 3ए के तहत 29 जुलाई 2013 तक हिसार जिले की आने वाली भूमि को 3ए के तहत 4 जून 2013 तक तथा भिवानी जिले की भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 3ए की प्रक्रिया नौ जुलाई 2013 तक पूरी कर ली गई थी।

इस तरह से करीब 718.66 हेक्टेयर भूमि को 3ए धारा के तहत अधिग्रहण प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी। पीएम के कैथल आने से कैथल विधानसभा भी पूरी तरह से हॉट सीट बन गई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रणदीप सुरजेवाला यहां से विधायक एवं मंत्री हैं। ऐसे में भाजपा की रैली यहां क्या नए राजनीतिक समीकरण बनाएगी यह मंगलवार को पीएम के कार्यक्रम के बाद पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed