{"_id":"9739f9ae747fa91ff0c6cedd2f80fdde","slug":"narendra-modi-rally-in-jagraon-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां 200 एकड़ में होगी नरेंद्र मोदी की रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 200 एकड़ में होगी नरेंद्र मोदी की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Wed, 19 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगरांव में 23 फरवरी को प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की रैली करीब दो सौ दस एकड़ क्षेत्र में होगी। रैली के आयोजन के लिए तैयारियां करीब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर छह हेलीपैड और तीन स्टेज बनेंगे।
इनमें से प्रमुख स्टेज को बुलेटप्रूफ बनाया जा रहा है। इसके अलावा सात स्थालों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। भाजपा नेताओं की मानें तो पार्टी की ओर से रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है।
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की फतह रैली की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पंजाब की समस्त अकाली और भाजपा लीडरशिप, पंजाब पुलिस, प्रशासन रैली में अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभालने में दिन रात एक कर दिया है।
विज्ञापन
रैली एवं पार्किंग के लिए करीब 210 एकड़ क्षेत्रफल वाले स्थाल का चयन किया गया है। इसके अलावा नेताओं के हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास छह हेलिपेड बनाए जा रहे हैं। वहीं जनता एवं वीआईपी के लिए सात पार्किंग स्थल बनाए जाने हैं।
जगरांव चीनी मिल की करीब सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में फैले मैदान पर फतह रैली का आयोजन होना है। मोदी के मंच पर प्रमुख नेता बुलेटप्रूफ केबिन में बैठेंगे। जनता के बैठने के लिए हजारों की संख्या में कुर्सियां लगाई जा रही हैं। लुधियाना फिरोजपुर रोड पर चार और जगरांव गालिब रोड पर दो पार्किंग बनाई गई हैं।
रैली तक जगरांव में ही रहेगी ड्यूटी
चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार राज्य के पुलिस प्र्रशासन में जबरदस्त तबादलों का दौर चल रहा है। जगरांव के भी कई अधिकारियों की बदलियां कर दी गई हैं, लेकिन उनको रैली तक फिलहाल जगरांव में ही व्यवस्था संभालने को कहा गया है।