हरियाणा में आज मोदी की 4 रैलियां, पढ़ें, शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करते हुए आज हरियाणा में चार जगहों पर गरजेंगे। सबसे पहले महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली करने पहुंचेंगे। यहां पाली गांव स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में रैली होगी।
इसके बाद मोदी 11 बजे रोहतक के हुड्डा मैदान में रैली करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे मोदी सोनीपत के हुड्डा मैदान में रैली करेंगे। दोपहर दो बजे जगाधरी में रैली करेंगे।
हुड्डा के गढ़ में प्रत्याशियों संग दिखेंगे
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके में पड़ने वाले शहर के सेक्टर-6 स्थित
ग्राउंड में रैली करेंगे। मोदी रोहतक लोकसभा के सभी 9 हलकों से पार्टी
प्रत्याशियों के साथ दिखेंगे। मुख्य मंच पर प्रदेश चुनाव प्रभारी
कैलाश विजयवर्गीय, जगदीश मुखी, प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा भी होंगे।
रैली संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप जैन का कहना है कि प्रयास है कि
रैली में रोहतक संसदीय क्षेत्र के लोगों को ही स्थान मिले। ताकि मोदी की
बात सही लोगों तक पहुंच सके।
दूसरे मंच से स्थानीय गायकों के साथ
मध्यप्रदेश के कलाकार पार्टी का प्रचार करेंगे। पार्टी नेताओं के लिए
अलग-अलग मंच की व्यवस्था भी की गई है। रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी के नेतृत्व में 8 एसपी और 25 डीएसपी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। 30 सेक्टरों में बंटे रैली स्थल की सुरक्षा के लिए 2 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। ग्राउंड के आसपास से भी कोई बड़ा वाहन नहीं गुजरने दिया जाएगा।
ये रहेगी व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की सारी जिम्मेदारी एसपीजी की है, लेकिन रैली के दौरान हरियाणा पुलिस की भी बड़ी फौज तैनात की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां और कैसे पहुंचेंगे ये तो बुधवार सुबह ही तय होगा, फिलहाल हैलीपैड राजीव गांधी स्टेडियम में बनाए गए हैं।
ये संभालेंगे कमान
रोहतक एसपी सौरभ सिंह के अलावा एसपी राजेश दुग्गल, एसपी बलबीर सिंह, एसपी पारूलकुश जैन, एसपी मितेश जैन, एसपी दीपक सहारण, एसपी सतेंद्र गुप्ता और एसपी ओमबीर सिंह।
रोहतक के अलावा झज्जर, पानीपत आदि से भी अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया है। राज्य गुप्तचर विभाग और केंद्रीय गुप्तचर विभाग की इकाइयों को भी अलर्ट करते हुए रोहतक कॉल कर लिया गया है।
3 जगह वीआईपी और वीवीआईपी पार्किंग
रैली स्थल के पास ही वीआईपी और वीवीआईपी पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा एक पार्किंग सनसिटी फ्लाईओवर के पास होगी तो दूसरी सनसिटी के सामने। तीसरी पार्किंग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के पास होगी। मुख्य स्टेज तक केवल प्रधानमंत्री का काफिला ही जा पाएगा।
रैली स्थल पर सुरक्षा रिहर्सल
कौन अधिकारी और पुलिस कर्मचारी कहां तैनात होगा और किस तरह से व्यवस्था संभालेगा, इसकी रिहर्सल सोमवार शाम को रैली स्थल पर हुई। एसपी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने रैली ग्राउंड पर ही बैठक की और सभी को ड्यूटी वाइज तैनात किया गया।
इस मौके पर एएसपी अभिषेक जोरवाल, डीएसपी करण गोयल, डीएसपी अनिल कुमार, डीएसपी महम मुकेश जाखड़ व अन्य मौजूद रहे।