{"_id":"ae586a2c1dc45628c45210a6b68aa89f","slug":"narendra-modi-meet-parkash-singh-badal-in-chandigarh-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ PGI में भर्ती मुख्यमंत्री बादल से मिले मोदी, हालचाल पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ PGI में भर्ती मुख्यमंत्री बादल से मिले मोदी, हालचाल पूछा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शेड्यूल से कुछ वक्त निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने के लिए पीजीआई पहुंचे। पीएम मोदी ने बादल से करीब 10 मिनट बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का स्वागत करने आए थे। इस दौरान ओलांद और मोदी ने चंडीगढ़ में कई जगहों का दौरा किया। दोपहर बाद दोनों ने होटल ताज में एक बिजनेस समिट भी की। शाम को पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री बादल से मुलाकात की।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को छाती की तकलीफ और बुखार के कारण शुक्रवार रात पीजीआई में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने सीएम को पूरी तरह स्वस्थ होने तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उन्हें छाती में दर्द और घबराहट महसूस होने के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों की टीम ने कुछ दिनों के लिए सीएम को निगरानी में रखने का फैसला किया है, लेकिन सीएम के सभी परीक्षण पूरी तरह सामान्य हैं। उन्हें इलाज का फायदा हो रहा है।
फिलहाल सेहत को देखते हुए उनके दो-तीन दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सीएम को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने एयरपोर्ट पर जाना था, लेकिन अब वह नहीं जा सकेंगे।