फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

चंडीगढ़ के लिए कुछ यूं लकी साबित हुए मोदी

Sun, 18 May 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 May 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ के लिए लकी साबित हुए हैं। मोदी वर्ष 1996 से 1999 तक चंडीगढ़ के साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के प्रभारी रहे थे और मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा ने चंडीगढ़ से पहली बार 1996 और फिर 1998 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन


इन दोनों वर्षों में भाजपा के उम्मीदवार सत्यपाल जैन जीते थे। इसके बाद अब मोदी 29 मार्च को भाजपा की उम्मीदवार के लिए वोट मांगने चंडीगढ़ आए थे और उन्होंने सेक्टर-34 में विशाल रैली को संबोधित किया था। नतीजा यह रहा कि किरण खेर ने जीत हासिल की।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में मोदी का प्रचार करना ही जीत का संकेत

Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

भाजपा के नेताओं का कहना है कि मोदी चंडीगढ़ के लिए कितने लकी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोदी ने जब भी चंडीगढ़ के भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार किया, वह चुनाव जरूर जीता।

मोदी जब चंडीगढ़ के प्रभारी थे तभी चंडीगढ़ में 1996 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर कर दिया था।

मोदी का चंडीगढ़ कनेक्शन

Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

नरेंद्र मोदी का चंडीगढ़ से पुराना नाता रहा है। सेक्टर-34 में आयोजित रैली में मोदी ने खुद कहा था कि वह चंडीगढ़ में जिए हैं और इस शहर को जानते हैं।

मोदी ने कहा था कि गुजरात छोड़कर अगर इस शहर में कुछ समय भाजपा के प्रभारी के नाते न काम किया होता तो मेरी शिक्षा-दीक्षा अधूरी रह जाती। वह पंचकूला में रहे भी हैं।

विज्ञापन

लोगों को उम्मीद शहर का होगा विकास

Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

मोदी ने इस रैली के दौरान चंडीगढ़ को लेकर अपने सपने भी बताए थे। मोदी ने रैली में कहा था कि जब वह चंडीगढ़ आते थे तो यह महसूस करते थे कि इस शहर का विकास नहीं हो रहा है। चंडीगढ़ को शिक्षा का हब बनाया जा सकता है।

यहां आईआईटी, आईआईएम या एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान खुलने चाहिए लेकिन चंडीगढ़ के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाएंगे। चंडीगढ़ में पर्यटन की भी आपार संभावनाएं हैं।

इस शहर में पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में अब उनकी जीत से लोगों को उम्मीद है कि चंडीगढ़ का विकास होगा।

मोदी की इच्छा हुई पूरी

Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

चंडीगढ़ में रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश के लोग चाहे उन्हें जिताकर प्रधानमंत्री बना दें, लेकिन चंडीगढ़ में कमल के बिना उन्हें यह विजय अधूरी लगेगी। इसलिए चंडीगढ़ में भी कमल खिलना चाहिए। मोदी की यह इच्छा पूरी हुई।

एमसीएम कॉलेज में आए थे मोदी

Narendra Modi is Lucky for Chandigarh

अप्रैल, 2000 में एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन के दीक्षांत समारोह में तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी मुख्य अतिथि थे। उस समय मोदी भी भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के साथ कॉलेज आए थे। लेकिन, तब किसी का भी ध्यान मोदी पर नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed