फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi chandigarh visit

मोदी के आने से पहले आए लोगों के अच्छे दिन

Tue, 08 Sep 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Sep 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
narendra modi chandigarh visit

मोदी के चंडीगढ़ आने से पहले ही लोगों के अच्छे दिन आ गए। प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगें मानकर उन्हें तोहफा दे दिया। दरअसल, वेलफेयर स्कीम के तहत पीजीआई के कर्मचारियों का पिछले तीन वर्षों से करीब 50 लाख रुपया रुका था।

विज्ञापन


कर्मचारी बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा रहे थे, उनके रुपये वापस किए जाएं, लेकिन हर बार उनकी बात को अनसुना कर दिया जा रहा था। कुछ दिन पहले पीजीआई इंप्लाइज यूनियन ने धमकी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पीजीआई में आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यूनियन के साथ बैठक की। यूनियन की कई अन्य मांगें भी थी, लेकिन प्रशासन ने उनकी दो प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया। पहली मांग वेलफेयर फंड का रुपया कर्मचारियों को देना और दूसरा लेबोट्ररी अटेंडेंट को लेबोट्ररी असिस्टेंट बनाने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लेबोट्ररी अटेंडेंट में खुशी की लहर है। दोनों ही डिमांड काफी दिन से पेंडिंग थी। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी कई मांगें अब भी रहती हैं, जिसे थर्ड कैडर में पास करवाने का आश्वासन दिया गया है।

जसवीर सिंह ने बताया कि साल 1995 में पीजीआई के वेलफेयर डिपार्टमेंट ने एक स्कीम शुरू की थी। इसके मुताबिक कर्मचारियों के सैलरी से हर महीने 15 रुपये कटने थे। उसके एवज में कर्मचारियों को जमा कराई गई राशि के दोगुने रुपये मिलने थे।


साल 2012 में स्कीम बंद कर दी गई थी, लेकिन कर्मचारियों को रुपया नहीं लौटाया जा रहा था। इससे कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ रहा था। यूनियन के दबाव में पीजीआई प्रशासन ने नोटिस जारी कर कहा कि दस दिन के भीतर स्कीम के तहत लाभार्थी कर्मचारियों के अकाउंट में रुपये आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed