{"_id":"771985514dfb1281b405d720924e776d","slug":"names-forward-for-administrative-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, प्रशासनिक मेडल के लिए भेजा किन-किन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, प्रशासनिक मेडल के लिए भेजा किन-किन का नाम
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले प्रशासनिक मेडल के लिए पुलिस विभाग ने इस बार 63 कर्मचारियों की सूची बनाकर प्रशासन के पास भेजी है। लेकिन, विभाग की ओर से भेजी गई सूची में कोई थाना और चौकी प्रभारी शामिल नहीं है, जबकि शहर में 11 थाने हैं। ऐसे में इस सूची को लेकर चंद पुलिस कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
सूची में दो डीएसपी शामिल
सूची में डीएसपी साउथ सुरजीत मलिक और कमल मीणा का नाम सबसे ऊपर है। जबकि, इसमें 7 इंस्पेक्टरों को भी शामिल किया गया है।
इनमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमराओ सिंह, राम दयाल, आर्थिक अपराधा शाखा में तैनात दलबीर सिंह, सत्य बाला, क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर रणजोत सिंह, इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर पूनम दिलावारी का नाम शामिल है। सूची में 12 सब इंस्पेक्टरों के भी नाम भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इसमें हरज्ञान सिंह, सुखदयाल सिंह, नेकी राम, रोहताश कुमार बलवान सिंह आशा शर्मा, धर्मवीर सिंह, धर्मपाल, दवेंद्र सिंह और शादी लाल का नाम शामिल है। जबकि, 11 एएसआई शामिल है। इनमे आशा शर्मा, धर्मवीर सिंह, धर्मपाल, सुच्चा सिंह, गुरमेल सिंह, हरजिंद्र सिंह, सत्या, सावन दास, राम कुमार, शिगांरा सिंह, अवतार सिंह, मोहन सिंह, करण सिंह और कुलदीप का नाम शामिल है। बाकी नाम हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मचारियों के हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए ये नाम प्रस्तावित
विभाग की ओर से राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए भी नाम भेजे गए हैं।
इसके लिए अधिकारियों में काफी मारामारी होती है। राष्ट्रपति को भेजी गई सूची में आईजी के पर्सनल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर अवतार सिंह, फोटोग्राफर एवं इंस्पेक्टर करनैल सिंह सिंह के अलावा डीएसपी जगबीर सिंह, डीएसपी आशीष कपूर का नाम राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए भेजा गया है। मालूम हो कि डीएसपी आशीष कपूर पुलिस के लिए स्पोर्ट्स में भी कई मेडल जीत चुके हैं। जबकि, कई पुलिस वालों को आस थी कि शहीद इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह का नाम भी राष्ट्रपति पदक के लिए भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।