फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name of gangster Lipin Nehra of Gurugram came in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder

मूसेवाला हत्याकांड: अब हरियाणा के गैंगस्टर लिपिन नेहरा का नाम आया सामने, कशिश ने पूछताछ में दी जानकारी

Sat, 20 Aug 2022 10:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 10:30 PM IST
सार

गोल्डी बराड़ की तरह ही लिपिन नेहरा भी इस समय विदेश में छिपा है। कशिश से हुई पूछताछ के आधार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा पकड़े गए लिपिन के भाई पवन नेहरा को पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Name of gangster Lipin Nehra of Gurugram came in Punjabi singer Sidhu Moosewala murder
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक नए गैंगस्टर लिपिन नेहरा का नाम भी सामने आया है। हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले लिपिन नेहरा ने ही शार्पशूटर कशिश उर्फ कुलदीप और दीपक मुंडी का गोल्डी बराड़ से संपर्क कराया था। 
विज्ञापन


कशिश और मुंडी उन छह शार्प शूटरों में शामिल थे, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाकर उनकी हत्या की थी। फिलहाल दीपक मुंडी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कशिश ने ही पुलिस की पूछताछ में लिपिन नेहरा के नाम का खुलासा करते हुए बताया है कि लिपिन ने ही उनका संपर्क गोल्डी बराड़ से कराया था। 
विज्ञापन


वहीं, गोल्डी बराड़ की तरह ही लिपिन नेहरा भी इस समय विदेश में छिपा है। कशिश से हुई पूछताछ के आधार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा पकड़े गए लिपिन के भाई पवन नेहरा को पंजाब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। गौरतलब है कि लिपिन का भाई पवन नेहरा भी गैंगस्टर है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हत्याकांड की जांच में अब यह भी खुलासा हुआ है कि मूसेवाला की हत्या में शामिल 6 शूटरों में से दो- प्रियवर्त फौजी व अंकित सेरसा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से और 2 भगवानपुरिया गैंग से संबंधित- रूपा और मनु एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed