फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam chandigarh water bill issues

नगर निगम चंडीगढ़ का कारनामा, जिन्होंने कटवा दिया है कनेक्शन, उन्हें भी भेज दिया पानी का बिल

Mon, 22 Apr 2019 02:34 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 22 Apr 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam chandigarh water bill issues
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ नगर निगम अब ‘फेक बिल’ पर एक्शन की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम ने चीफ इंजीनियर की अगुवाई में एक टीम का गठित की है। यह टीम ऐसे बिलों की पहले जांच करेगी और उसके बाद उनको अपनी सूची से हमेशा के लिए हटा देगा। यह मामला तब पकड़ में आया जबकि कई विभागों ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। ये बिल उनको भेजे जा रहे है जो पानी का उपयोग करना वर्षों पहले छोड़ चुके है। पहले गार्डन और पार्कों का सिंचाई भी पीने के पानी से किया जाता था।
विज्ञापन


सैंकड़ों की संख्या में हैं डिफाल्टर
जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2019 तक चार करोड़ 82 लाख रुपये से भी अधिक राशि डिफाल्टरों के पास बकाया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने 20 हजार से भी ज्यादा की डिफाल्टर लिस्ट तैयार की है। इसमें कई विभागों के पास लाखों रुपये का बिल बकाया है। कई ऐसे विभागों को पानी का लाखों रुपये का बिल भेजा जा रहा है जो कई वर्ष पहले से ही पानी का कनेक्शन कटवा दिया है पर नगर निगम के खाते से नाम नहीं काटे जाने के कारण वर्षों से बिल लगातार आ रहा है। अब हजारों का बिल लाखों में आ रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर 18 के प्रेस लाइट प्वाइंट पर कभी राउंड अबाउट था। उस राउंड अबाउट पर हरियाली के लिए पानी का कनेक्शन लिया गया था। वर्षों पहले जब राउंड अबाउट हटाया गया और वहां लाइट प्वाइंट बना दिया गया। लेकिन यहां अभी भी बिल जनरेट होता है। इसका बिल लाखों में पहुंच चुका है। उधर, हार्टिकल्चर विंग के पार्कों और गार्डन में अपना ट्यूबवेल और टर्शरी वाटर का कनेक्शन है। पीने के पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। लेकिन इसमें पब्लिक हेल्थ के खाते से नाम नहीं काटा गया। जिसकी वजह से हार्टिकल्चर विंग का लाखों का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फेक बिल हैं। इसकी फिजिकल वेरिफिकेशन कराने के लिए चीफ इंजीनियर को कहा गया है। ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि लाखों का बिल बकाया हो और लोग इसका भुगतान न करें। इसकी शिकायत मेरे पास आई है। इसे ठीक कराया जाएगा।
- केके यादव, आईएएस, कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed