फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Nigam Chandigarh Takes Action Against Airtel Tower

चंडीगढ़ः कंपनी ने नहीं हटाए तो नगर निगम ने हटवाए एयरटेल के टॉवर, बिना अनुमति लगाए थे

Sun, 02 Aug 2020 11:37 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 02 Aug 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Chandigarh Takes Action Against Airtel Tower
मोबाइल के टॉवर - फोटो : अमर उजाला
बिना नगर निगम की अनुमति लिए शहर में लगे एयरटेल कंपनी के चार टॉवर को निगम की टीम ने रविवार को सुबह से हटाना शुरू कर दिया। इन टॉवर को हटाने के लिए निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। 23 जुलाई तक टॉवर न हटाने पर निगम ने खुद ही इन टॉवर को हटाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि एयरटेल कंपनी ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक एलांते मॉल के सामने पार्किंग में, हिंद मोटर्स के पास, सेक्टर 28 और किशनगढ़ गांव के सामुदायिक केंद्र में मोबाइल टॉवर लगाए हुए हैं। कंपनी ने इनकी अनुमति निगम से नहीं ली है।
विज्ञापन


चारों मोबाइल टॉवर को हटाने के लिए पिछले साल सितंबर में एमसी ने कंपनी को कहा था। या फिर जब से टॉवर लगाए हैं, तब से एमसी को प्रति मोबाइल टॉवर का किराया देना होगा। साथ ही उतने दिनों का जुर्माना अलग से देना होगा। अनुमति लेने के बाद कंपनी को प्रत्येक मोबाइल टॉवर का लोकेशन के हिसाब से 5 लाख सलाना किराया देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने निगम की चेतावनी को अनसुना किया तो निगम ने नोटिस जारी कर टॉवर हटाने के लिए कहा। जब कंपनी ने टॉवर नहीं हटाये तो रोड डिवीजन नम्बर 3 की टीम ने टॉवर हटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed