फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam_chandigarh_meeting_house tax_soldiers

फौजियों को मिल सकती है हाउस टैक्स से छूट

Thu, 28 Nov 2013 08:48 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2013 08:48 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam_chandigarh_meeting_house tax_soldiers
हरियाणा की तरह चंडीगढ़ में भी फौजियों को हाउस टैक्स से छूट मिल सकती है। नगर निगम की बैठक में इस संबंध में मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। मेयर की पहल पर इस प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने इस साल अधिसूचना जारी कर 125 वर्ग गज से बड़े मकानों पर हाउस टैक्स लागू किया था। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी कैटगरी और गांवों के घरों को हाउस टैक्स से छूट दी गई थी। देश के कई राज्यों में हाउस टैक्स से फौजियों को छूट है।
विज्ञापन


हाल ही में हरियाणा ने भी ऐसी घोषणा की है। इस संबंध में द वार डेकोरेटेड इंडिया के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर (रिटा.) केएस चांदपुरी ने मेयर, कमिश्नर और डीसी को पत्र लिखकर प्रापर्टी टैक्स से छूट देने की मांग की थी। चंडीगढ़ में काफी संख्या में फौजी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर नगर निगम फौजियों को हाउस टैक्स से छूट का प्रस्ताव पास कर देता है तो फिर यह मंजूरी के लिए प्रशासन के पास जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed