{"_id":"5d0488f88ebc3e65792b4857","slug":"nagar-nigam-chandigarh-mayor-rajesh-kalia-letter-to-commissioner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः मेयर राजेश कालिया ने कमिश्नर को लिखा पत्र, कानून तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः मेयर राजेश कालिया ने कमिश्नर को लिखा पत्र, कानून तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
Sat, 15 Jun 2019 11:28 AM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
मेयर राजेश कालिया
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटिंग के बीच में सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष के घुसने और मेयर से भिड़ने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। मेयर राजेश कालिया ने शुक्रवार को कमिश्नर का चार्ज संभाल रहे स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा को एक पत्र सौंपा। पत्र में पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र की प्रति भी लगी हुई थी।
मेयर ने कमिश्नर केके यादव को संबोधित पत्र में लिखा है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके। स्पेशल कमिश्नर ने कहा कि मेयर ने कमिश्नर को संबोधित पत्र उन्हें सौंपा है। पत्र में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ व नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
फिलहाल कमिश्नर केके यादव छुट्टी पर हैं। वह सोमवार तक लौटेंगे। उसके बाद पत्र को संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्पेशल कमिश्नर ने कहा कि सरकारी काम में दखल देना अपराध की श्रेणी में आता है। इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वहीं शुक्रवार को देर शाम मेयर भी कोलकाता रवाना हो गए।

बता दें कि नगर निगम में वीरवार शाम को मेयर राजेश कालिया निगम के अधिकारियों संग मीटिंग कर रहे थे। तभी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा कमरे में घुस आए और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध करने लगे। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई तो एडीशनल कमिश्नर एसके जैन ने मामले को जैसे-तैसे शांत कराया।
देर शाम मेयर ने सेक्टर-17 स्थित पुलिस स्टेशन में सूचना देकर पुलिस बुला ली और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कृष्ण कुमार चड्ढा के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी। वहीं थोड़ी ही देर बाद यूनियन के अध्यक्ष ने भी अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मेयर के खिलाफ भी थाने में शिकायत दे दी।
पहले भी हो चुके हैं विवाद, हो जाता है समझौता
सूत्रों की मानें तो पहले भी कई बार नगर निगम मेयर व सफाई कर्मचारियों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। मामला थाने भी पहुंच चुका है, लेकिन हर बार समझौता हो जाता है। इसलिए पुलिस भी मामले को गंभीरता से नहीं लेती है। शुक्रवार को पूरा दिन बीतने के बाद पुलिस ने एक भी पक्ष से पूछताछ नहीं की।

जो काम नहीं करेगा, वह एमसी से बाहर जाएगा: कालिया
मेयर राजेश कालिया ने कहा कि काम करने वालों को मेरा पूरा समर्थन है, लेकिन जो काम से बचकर पूरी सेलरी ले रहे हैं, उनके खिलाफ अब कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के डर से कर्मचारी यूनियन के नेता धमकाने आ रहे हैं, लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। जो काम नहीं करेगा, वह कार्पोरेशन से बाहर होगा।
कर्मचारी यूनियन ने पीएम व गृहमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा ने सदस्यों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन, सांसद किरण खेर को पत्र भेजकर मेयर की शिकायत की है। अध्यक्ष ने लिखा है कि जब मांगों को लेकर मीटिंग में गया तो बेइज्जत करके बाहर कर दिया। पत्र में सफाई कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है।
कहा कि मेयर जानबूझकर हम लोगों को परेशान कर रहे हैं। पत्र में उन्होंने मेयर व सांसद किरण खेर पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया है। कहा है कि सफाई कर्मियों ने सेक्टर-17 में मांगों के समर्थन में 35 दिनों तक धरना दिया था तो उन्होंने झूठा आश्वासन देकर हम लोगों को उठा दिया। वहीं डंपिंग ग्राउंड को हटाने का भी वादा किया, जो झूठा साबित हुआ।
इसी तरह से लोगों को भी दोनों धोखा दे रहे हैं और शहर में विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रहे।