फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nagar Kirtan will be taken out from Darbar Sahib Amritsar to Gurdwara Sheeshganj Sahib in Delhi.

Chandigarh News: दरबार साहिब अमृतसर से दिल्ली के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा

Thu, 16 Oct 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan will be taken out from Darbar Sahib Amritsar to Gurdwara Sheeshganj Sahib in Delhi.
चंडीगढ़। सिखों के नौवें गुरु हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस संंबंध में बुधवार को जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह चमकौर साहिब वाले ने जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस हिंदू संगठनों के साथ मिलकर मनाया जाएगा। हिंदू संगठन के परमिंदर भट्टी और एडवोकेट केतन शर्मा ने उनसे मुलाकात की और शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक नगर कीर्तन निकालने पर विचार किया। जिसके बाद उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह से मुलाकात कर इस शहीदी दिवस को मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के परमिंदर भट्टी और एडवोकेट केतन शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार कश्मीरी पंडितों के आह्वान पर श्री गुरु तेग बहादुर जी धर्म की रक्षा के लिए अपनी शहादत देने दिल्ली पहुंचे थे, उसी प्रकार श्री दरबार साहिब से गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब चांदनी चौक, दिल्ली तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नगर कीर्तन निशान साहिब, पंज प्यारे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि श्री अमृतसर साहिब से दिल्ली तक राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा जाए। किताबों में प्राथमिकता के आधार पर सिख गुरुओं के बारे में पढ़ाना और चांदनी चौक, दिल्ली में एक कॉरिडोर बनाने की मांग है।

इस अवसर पर जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह चमकौर साहिब वालों ने श्रद्धालुओं से इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ बाबा मान सिंह, बाबा मनिंदर सिंह, बाबा शेर सिंह, बाबा गुरदेव सिंह समराला, दिलप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह और परगट सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed