{"_id":"510877db880a8e5c8a58e16bd7698797","slug":"nagar-kirtan-talmel-commette-gurudwara-commette-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब शहर में निकाले गए दो नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब शहर में निकाले गए दो नगर कीर्तन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ दो नगर कीर्तन निकाले जाने पर 17 साल बाद चंडीगढ़ के सिख संगठनों में मतभेद फिर उभर आया। इसकी शिकायत अकाल तख्त से करने की बात हो रही है।
वर्ष 1997 में नगर कीर्तन निकाले जाने को लेकर अमृतसर में अकाल तख्त पर फैसला हुआ था। इस फैसले के अंतर्गत कहां-कहां से नगर कीर्तन निकाले जाने हैं उसके बारे में तय कर दिया गया था।
इसके तहत नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर सेक्टर-22 के गरुद्वारा साहिब से, श्री गुरुनानक देव जी की जयंती पर सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब से और दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह की प्रकाशोत्सव पर सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकालने का आदेश हुआ था।
अब चंडीगढ़ में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर दो-दो नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं। केंद्रीय तालमेल कमेटी ने वीरवार को नगर कीर्तन निकाला, जबकि चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन शुक्रवार को नगर कीर्तन निकालेगा।
विज्ञापन
कोट...
अकाल तख्त के आदेश का पालन करते हुए शुक्रवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिन्होंने आज नगर कीर्तन निकाला है। उनकी शिकायत अकाल तख्त से की जाएगी। नगर कीर्तन निकालने का फैसला वर्ष 1997 में अकाल तख्त पर हुआ था।
-अमर सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-34
कोट...
बार-बार बेनती के बाद भी हमारी नहीं सुनी गई। एक सौ से भी अधिक गुरुद्वारे हैं। सभी जगहों से नगर कीर्तन निकाले जाने चाहिए। इससे संगत में ठीक संकेत जाता है। हमारी नहीं सुनी गई तो संगत ने फैसला लिया है।
-रजिंदर सिंह साहनी, महासचिव, केंद्रीय तालमेल कमेटी, चंडीगढ़।
नगर कीर्तन निकालने के लिए पहले ही फैसला हो गया था। व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए लोग पंथ की एकता खराब कर रहे हैं। ऐसे में ऊपर वाले की मेहर कभी नहीं होगी।
-हरजिंदर कौर, पूर्व मेयर एवं सदस्य, एसजीपीसी, चंडीगढ़