{"_id":"291f7c319b56a0ced1bcfe0b10df4cd2","slug":"nagar-kirtan-in-chandigarh-on-30-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 को शहर में विशाल नगर कीर्तन, ये होगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 को शहर में विशाल नगर कीर्तन, ये होगा रूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 May 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस को समर्पित 30 मई दिन शुक्रवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसका रूट तय कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-7 के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन का शुभारंभ हो जो शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ सेक्टर-23 के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हो जाएगा।
सेक्टर-7 के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान रजिंदर सिंह ने बताया कि नानकशाही कलेंडर के अनुसार पहली जून दिन रविवार को श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी दिवस पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि यह नगर कीर्तन चंडीगढ़ की सभी गुरुद्वारों और सिख संस्थाओं से सहयोग से किया जा रहा है।
यह है नगर कीर्तन का रूट
सेक्टर-7 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सेक्टर-7 की मार्केट, मध्यमार्ग, सेक्टर-18-19 की लाइट प्वाइंट, सेक्टर-19, 27, 28, 29, 30, 20, 21, 22, 23 मार्केट होती हुई सेक्टर-23 के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन