फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nabha Jail Break:Its desclose how and where the criminals fled, found the car

नाभा जेल ब्रेक: पता चल गया कैसे और कहां भागे अपराधी, गाड़ी मिली

Mon, 28 Nov 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 28 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
Nabha Jail Break:Its desclose how and where the criminals fled, found the car
जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल से भागे अपराधियों के बारे में आखिरकार पता चल ही गया कि वो कैसे और कहां भागे थे। उनकी गाड़ी मिल गई है। गाड़ी आई-20 हरियाणा के कैथल जिले के फरल गांव से सोमवार सुबह बरामद हुई। 

विज्ञापन


पंजाब नंबर की इस कार में 3 कारतूस के खोल, 1 जिंदा कारतूस, मिर्च पाउडर और पीली पगड़ी मिली। कार का नंबर PB 10 DW 3952 है। बाद में कैथल एसपी ने कहा- गुरुद्वारे के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद यह साफ हो जाता है कि इस कार में नाभा से फरार हुए अपराधी ही थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 4 अपराधी रविवार दोपहर 12 बजे  गुरुद्वारे के नजदीक टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे थे। वहां मौजूद ड्राइवर हरप्रीत सिंह से उन्होंने गाड़ी खराब होने की बात कहकर चंडीगढ़ के लिए टैक्सी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल-पानीपत से होकर भागे आतंकी

Nabha Jail Break:Its desclose how and where the criminals fled, found the car
Nabha Jail - फोटो : Bureau

पैसों पर बात न बनी तो उन लोगों ने कहा कि वो सोमवार को मैकेनिक लेकर आएंगे। उस गाड़ी को उन्होंने गुरुद्वारे के करीब कम्बोज धर्मशाला में खड़ा कर दिया। 12.32 बजे एक लोकल बस पकड़ी, वहां से चले गए।

कैथल-पानीपत से होकर भागे आतंकी
पटियाला की नाभा जेल से फरार हुएआतंकी और बदमाश कैथल-पानीपत से होकर भागे हैं। क्योड़क पुलिस नाका तोड़कर फॉरर्च्यूनर गाड़ी से फरार हुए बदमाशों की गाड़ी और बदमाशों को जेल से भगाने वाले को शामली (यूपी) के कैरना में काबू कर लिया गया। 

बदमाशों की वेरना गाड़ी कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर स्थित गांव सोलू माजरा में मिली है। पंजाब और हरियाणा पुलिस टीमों को गाड़ी की तलाशी में उसके भीतर पंजाब पुलिस की तीन नई वर्दियां, बेल्ट और एक पर्ची मिली है, जिसमें कुछ टेलीफोन नंबर हैं।

इसके अलावा पंजाब पुलिस के दो बैग, दो डोरी, दो स्टार, एक पी-कैप, दो रबड़ की मोहरें, बच्चे की एक निकर, एक ब्रश और टूथपेस्ट भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed