{"_id":"58ebd5b24f1c1b9d36cf5f02","slug":"must-apply-for-pradhanmantri-awas-yojna-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास योजना: 10 दिन बचे, फ्लैट्स के लिए अभी तक 78 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास योजना: 10 दिन बचे, फ्लैट्स के लिए अभी तक 78 हजार आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9
- फोटो : File Photo
ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे के तहत आवेदन को सिर्फ 10 दिन बचे हैं। अभी तक 20 दिन में 78 हजार लोग आवेदन कर चुके हैं, जबकि अभी शहरवासियों के पास 20 अप्रैल तक आवेदन का मौका है।
हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि 25 हजार 700 लोग मैनुअल तरीके से आवेदन कर चुके हैं। वहीं 38 हजार 700 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके साथ ही 13 हजार 600 लोगों ने ई-संपर्क सेंटर में आवेदन किया है। मालूम हो कि प्रशासन अभी पहले फेज में 10 हजार फ्लैट्स के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने को तैयार हुआ है।