{"_id":"5ba1ea80867a557fef6f85d2","slug":"muslims-will-not-be-beardedsaid-order-panchayat-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पंचायत का फरमान, मुस्लिम न दाढ़ी रखेंगे और न पढ़ेंगे नमाज...हिंदी में रखेंगे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पंचायत का फरमान, मुस्लिम न दाढ़ी रखेंगे और न पढ़ेंगे नमाज...हिंदी में रखेंगे नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
पंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक की एक पंचायत ने नया फरमान जारी किया है। फरमान के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोग सार्वजिनक स्थल पर नमाज नहीं पढ़ेंगे और वो दाढ़ी भी नहीं रख सकेंगे। यह फैसला रोहतक के गांव टिटौली की पंचायत में लिया गया। खबरों के मुताबिक गांव की पंचायत गोवंश की हत्या से खफा थी।
विज्ञापन
पंचायत में यह भी फैसला हुआ है कि बच्चे पहले की तरह हिंदी वाले नाम रखेंगे और मुस्लिम समुदाय के लोग टोपी नहीं पहनेंगे। साथ ही पंचायत में यह भी फैसला लिया गया कि बकरीद वाले दिन गोवंश की हत्या करने वाले को आजीवन गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
यह फैसला टिटौली की पंचायत में 500 लोगों की मौजूदगी में लिया गया। इनमें से कई लोग मुस्लिम लोग समुदाय से थे। बता दें कि टिटौली गांव के सरकारी स्कूल के पास 22 अगस्त को एक बछड़ी की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को इसी घटनाक्रम पर पंचायत बुलाई गई थी। बछड़ी की हत्या का आरोप गांव के ही यामीन के ऊपर है।
विज्ञापन
पंचायत के द्वारा बनाई गई कमेटी ने पंचायत के समझ ये सभी सुझाव रखे, जिसे सर्वसम्मित से स्वीकार कर लिया गया। मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जयवीर ने गोशाला के लिए 11 हजार रूपये दान किए। पंचायत के सभी फैसलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सहमित प्रकट की।