{"_id":"5b8fc2d2d652b71100f59e300c94ba57","slug":"muslim-community-month-of-ramzan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान का महीना शुरू, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान का महीना शुरू, पहला रोजा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Jun 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे लेकिन चांद का दीदार नहीं हुआ। इसके कारण वीरवार की जगह अब जुमा के दिन यानी शुक्रवार से रमजान का महीना का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
रमजान का पवित्र महीना साल के सभी महीनों में अहम माना जाता है। इस महीने में अल्लाह तआला ने कुरान अपने बंदों की हिदायत के लिए उतारा। इसलिए रमजान में पूरी दुनिया में जितना कुरान पढ़ा जाता है, पूरा साल उतना नहीं पढ़ा जाता।
विज्ञापन
दिन में रोजा और पांच वक्त की नमाज के अलावा रात को 20 रकआत तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। यह कहना है सेक्टर-26 स्थित नूरानी मसजिद के मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी का।
विज्ञापन
जुमे के दिन पहला रोजा
मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि जुमा के दिन पहला रोजा होगा इससे पवित्र महीने की पवित्रता और बढ़ जाएगी। क्योंकि जुमा हफ्ते की ईद होती है। मनीमाजरा स्थित जामा मसजिद के इमाम मौलवी सकील अहमद कासमी ने बताया कि वर्षों बाद जुमा के दिन रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है।
पांच वक्त की नमाज
नमाज पांच वक्त पढ़ी जाती है। सुबह फजर की नमाज, दोपहर जोहर की नमाज, दोपहर बाद असर की नमाज, इफ्तार के बाद मगरीब की नमाज, मगरीब की नमाज के दो घंटे बाद ईशा के नमाज के बाद तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है।