फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Music equipment of Kakuna Club seized for playing DJ in loud voice

तेज आवाज में डीजे बजाने पर काकुना क्लब का म्यूजिक इक्यूपमेंट्स जब्त

Sun, 14 Aug 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Music equipment of Kakuna Club seized for playing DJ in loud voice
चंडीगढ़। देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रशासन ने सेक्टर-7 स्थित काकुना क्लब के म्यूजिक उपकरण जब्त कर लिए। लोगों की शिकायत पर एसडीएम पूर्व द्वारा बनाई गई टीम मौके पर पहुंची और साउंड लेवल की जांच के बाद कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसडीएम पूर्व नीतीश सिंगला ने लाउड म्यूजिक को नियंत्रित करने के लिए कमेटी गठित की हुई है, जिसने सीआरपीसी की धारा 139 के तहत काकुना क्लब के खिलाफ यह कार्रवाई की। सेक्टर-7 के लोगों की तरफ से शिकायत की जा रही थी कि तेज आवाज के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसे देखते हुए एसडीएम पूर्व ने तीन क्लब वॉल्ट, ग्राफो और काकुना क्लब को नोटिस दिया था कि वह ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाने से परहेज करें, क्योंकि इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद शुक्रवार देर रात को काकुना क्लब के म्यूजिक उपकरण जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

बता दें कि क्लबों, रेस्टोरेंट्स व बार में ध्वनि प्रदूषण की जांच के लिए तहसीलदार (पूर्व), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एसएचओ पुलिस स्टेशन-26 की एक समिति गठित की गई है। समिति प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से कार्य करती है और पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए सीधे समिति के सदस्यों से मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने देर रात तीन बजे कर क्लब खोलने की दी है इजाजत
नई आबकारी नीति के तहत प्रशासन ने शहर के क्लब्स को देर रात तीन बजे तक खोलने की इजाजत दी है। इसकी वजह से ही सेक्टर-7 के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि देर रात तक क्लबों में तेज आवाज में गाने बजते हैं, जिसकी वजह से पास के घरों में लोग सो नहीं पाते। देर रात जब पूरी शांति होती है तो क्लब में जो गाने चलते हैं उसकी बेस पास के घरों तक महसूस की जाती है। सलाहकार ने इसे तुरंत बंद करने के आदेश दिए थे। इन क्लबों के बाहर प्रशासन रियल टाइम नॉइस मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने की तैयारी भी कर रहा है, ताकि अगर किसी समय मंजूर लेवल से ज्यादा आवाज हो तो क्लब पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed