{"_id":"5795165a4f1c1ba07cc4cd17","slug":"music-concerts-and-entertainment-event-shortly-start-at-world-heritage-capitol-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कॉम्प्लेक्स में जल्द ही रोज सुनाई देगी संगीत की धुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कॉम्प्लेक्स में जल्द ही रोज सुनाई देगी संगीत की धुनें
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
capitol complex night view
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड हेरिटेज में 15 अगस्त से रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा पर्यटन विभाग। 15 अगस्त से कैपिटल कॉम्प्लेक्स में रोजाना संगीत की धुन सुनाई देगी। रोजाना अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन के पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग ने मिलकर इस तरह की योजना तैयार की है।
इस तरह के कार्यक्रम कुछ दिन लगातार आयोजित किए जाएंगे। उसके बाद एक या दो दिन छोड़कर यह कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम कभी पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा की ओर तो कभी हाईकोर्ट की तरफ आयोजित किए जाएंगे। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के नीचे बने सभा स्थल में भी ऐसे आयोजन होंगे। वर्ल्ड हेरिटेज बनने के बाद अब प्रशासन कॉम्प्लेक्स में पर्यटन को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है।
इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा रहा है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स में इस तरह के कार्यक्रम करवाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। ट्राइसिटी के लोगों को तो आकर्षित किया ही जा रहा है, दूसरे प्रदेशों और देशों के लोगों को भी लाने की योजना तैयार हो रही है। पर्यटन की हर समिट पर प्रशासन कैपिटल कॉम्प्लेक्स की खासियत बताएगा।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत 24 से 27 जुलाई तक मॉरिशस में शुरू हुई इंडो-मॉरिशस समिट से हो चुकी है। पर्यटन डायरेक्टर जितेंद्र यादव इस समिट में हिस्सा लेने गए हैं।