{"_id":"6efb7d922360e5dc9bdb9ee205fc83b9","slug":"music-album-releasing-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कई सिंगर्स नहीं जानते रैप का असली मतलब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कई सिंगर्स नहीं जानते रैप का असली मतलब'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Apr 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
आजकल कई लोग रैप सिंगिंग में आ गए हैं लेकिन उनको रैप का असली अर्थ नहीं मालूम। इसका असली मतलब समझ के ही उसे गाना चाहिए। तभी वे रैप में आगे बढ़ सकते हैं। यह कहना है यूके में दस साल तक डिजेइंग के बाद अपनी पहली एलबम ‘स्वैग’ लॉन्च करने जा रहे जिगाप्री का। सेक्टर-9 स्थित एक डिस्कोथेक में अपनी एलबम के बारे में बताते हुए जिगाप्री ने बताया कि उनका असली नाम जगप्रीत है। दस साल पहले म्यूजिक का डिप्लोमा करने यूके गए तो वहां डीजे के रूप में नाम जिगाप्री रख लिया। दस साल तक यूके के हर डिस्कोथेक में अपनी बीट पर सबको नचाया। साथ ही रैप भी करता था। इसी बीच कई बड़े कलाकार जे सोन, बोहेमिया, रिची रिच, जग्गी डी के साथ कंपोज करने का भी मौका मिला तो अपने टैलेंट को पहचाना। अपनी एलबम के बारे में बताते हुए जिगाप्री कहते है कि इसमें कुल सात गाने हैं जिसमें कई नए लोगों को मौका दिया है। यह मई के पहले हफ्ते में लॉन्च कर दी जाएगी।
विद्रोह का भाव है रैप :
रैप के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि यह दरअसल एक विद्रोह का भाव होता है। यह एक कलात्मक रूप होता है जिसमें आप अपने अंदर का गुस्सा दिखा सके। आजकल पंजाब में हनी सिंह की देखादेखी सभी रैप गाने लगे हैं।
विज्ञापन
विद्रोह का भाव है रैप :
रैप के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि यह दरअसल एक विद्रोह का भाव होता है। यह एक कलात्मक रूप होता है जिसमें आप अपने अंदर का गुस्सा दिखा सके। आजकल पंजाब में हनी सिंह की देखादेखी सभी रैप गाने लगे हैं।
विज्ञापन