{"_id":"ea0160201001e754101cc828ee7f5ce2","slug":"music-album-promotion-by-jazzibi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकप्रिय गायकों को समर्पित जैजीबी का ‘सिंघा दियां गड्डियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकप्रिय गायकों को समर्पित जैजीबी का ‘सिंघा दियां गड्डियां’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुए जैजी बी के नए गाने ‘सिंघा दियां गड्डियां’ में जैजी बी ट्रेन के आगे गाना गाते दिखाई देंगे। चंडीगढ़ सेक्टर-16 में एक कैफे हाउस में जैजी बी ने इसके बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि अपने गानों में गाड़ी से लेकर चॉपर तक दिखा चुका हूं, इसलिए इस बार सोचा कि ट्रेन के आगे आकर गाना गाऊं।
जैजी बी ने बताया कि इसका सेट लगाने में 15 दिन लगे और तीन दिन इसकी शूटिंग में। इस गीत में पंजाब के कई मशहूर गायकों का भी जिक्र किया है।
इसके बारे में वह कहते हैं कि यह एक प्रसिद्ध लोकगीत है, यह गाना एक पुराने समय से शुरू होकर आज के जमाने की बात करता है।
इसमें चाहता था कि पंजाब के मशहूर गायक चमकीला, शींदा जैसे कई प्रमुख गायकों को भी श्रद्घांजलि दूं। इसके अलावा आने वाले दिनों में जैजी बी तीन-चार हिंदी फिल्मों में गीत लेकर आ रहे हैं।
उनका कहना है कि फिलहाल उनका अभी खुलासा नहीं कर सकता। जैजी बी ने कहा कि वह इन दिनों अपनी नई फिल्म रैंबो रांझा के लिए काफी उत्साहित हैं।