फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder case Witness brutally murdered in Charki Dadri of haryana

हरियाणा: हत्याकांड के गवाह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, 2007 में हुई थी भतीजे की हत्या

Fri, 31 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Aug 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
murder case Witness brutally murdered in Charki Dadri of haryana
हत्याकांड के बाद अस्पताल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के चरखी दादरी में दस साल पहले हुए हत्याकांड में गवाही देकर आरोपी को सजा दिलाने वाले सौंप निवासी एक व्यक्ति की कुल्हाड़ियों व डंडों से वार कर निर्मम हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक के भतीजे की हत्या मामले में गवाही देने पर ही आरोपी ने रंजिशन कुछ लोगों की मदद से उसकी सुनियोजित ढंग से हत्या कराई है। पुलिस के सामने परिजनों ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर चार नामजद व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सौंप निवासी सोमबीर की बुधवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी। मृतक के भाई सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह किसी काम से भिवानी गया हुआ था। देर शाम वह गांव वापस लौटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो कुछ लोग एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी व डंडों से पिटाई कर रहे थे। इस हमले में घायल को जब मैने संभाला तो वह मेरा भाई कृष्ण मिला। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मैने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजन तब तक मौके पर पहुंचते मेरा भाई कृष्ण दम तोड़ चुका था। 

घटना की जानकारी बौंदकलां थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार सुबह चरखी दादरी सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया। पुलिस ने सत्यवान के बयान पर मनोज, संदीप, जोगेंद्र, सोमबीर व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

2007 में भतीजे की हत्या मामले में दी थी गवाही
मृतक के परिजनों ने बताया कि 2007 में कृष्ण के भतीजे की गांव निवासी मनोज ने हत्या कर दी थी। कृष्ण ने इस मामले में मनोज के खिलाफ गवाही दी थी और इसके चलते उसे 10 साल की सजा हुई थी। इसके चलते मनोज कृष्ण से रंजिश रखने लगा। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि छेड़छाड़ मामले में मनोज इस समय जेल में बंद है और वहां बैठकर ही उसने कृष्ण की हत्या की साजिश रची है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनोज के कहने पर ही गांव के कुछ लोगों ने कृष्ण की कुल्हाड़ियों व डंडों से हत्या की है। मामले की सूचना पाकर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए। 

कुछ समय पहले आरोपियों ने बढ़ाया था मृतक से मेल-जोल 
सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक कृष्ण के परिजनों ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों ने कुछ समय पहले ही कृष्ण से मेल-जोल बढ़ाया था। परिजनों का आरोप है कि जेल में बंद मनोज के इशारे पर ही हत्यारोपी कृष्ण के करीब आए थे 

और वो हत्या करने के लिए मौके की तलाश में थे। बुधवार रात उनके हाथ मौका लगा तो उन्होंने कृष्ण की हत्या कर दी। घटना में उसकी गर्दन व मुंह पर कुल्हाड़ियों से कई वार किए गए जिसके चलते कृष्ण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

मृतक के हैं दो बेटे और एक बेटी
मृतक के परिजनों ने बताया कि कृष्ण के तीन बच्चे हैं। वह खेती-बाड़ी करता था और उसके दो बेटे व एक बेटी है। वहीं, हत्याकांड के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। 

इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
-राजेंद्र कुमार, बौंदकलां थाना प्रभारी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed