{"_id":"41c8e60f3f24ca304ae39b844fe42db0","slug":"murder-accused-escaped-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से भागा हत्या आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से भागा हत्या आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jun 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में पेशी पर गए हत्या आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के चार जवानों को चलती ऑटो में चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जवानों ने हत्या आरोपी सुखजिंदर सिंह को तलाशने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लगा पाई। पुलिस जवानों ने कैदी भागने की जानकारी अफसरों को दी। अमृतसर के थाना रामबाग में हेड कांस्टेबल हीरा सिंह, कुलविंदर सिंह, सतिंदर सिंह और कांस्टेबल नरिंदर सिंह पर लापरवाही का मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में अमृतसर पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के चार जवानों को जमानत पर छोड़ दिया।
पुलिस लाइन से चंडीगढ़ पुलिस के जवान हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी सुखजिंदर सिंह को अमृतसर में दर्ज मामले में पेश करने शुक्रवार को अदालत में गए थे। हेड कांस्टेबल हीरा सिंह, कुलविंदर सिंह, सतिंदर सिंह और कांस्टेबल नरिंदर सिंह आरोपी को अमृतसर कोर्ट में पेशी के बाद कैदी को ऑटो से बस स्टैंड लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
चलती ऑटो से सुखजिंदर सिंह पुलिस को चकमा देकर कूद गया कर भीड़ की तरफ भागने लगा। पुलिस जवानों ने आटो रुकवा कर सुखजिंदर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसके बाद जवानों ने सुखजिंदर के भागने की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों को दी। पुलिस ने बताया कि भागने वाले सुखजिंदर पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में हत्या का और अमृतसर में भी धारा 326 के तहत मामला दर्ज था। अमृतसर पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन