फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder accused absconding in Patiala arrested in Chandigarh

पटियाला में हत्या कर फरार आरोपी चंडीगढ़ में गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Murder accused absconding in Patiala arrested in Chandigarh
चंडीगढ़। पंजाब के जिला पटियाला के भारत नगर में सुखराम कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी प्रमोद कुमार को सेक्टर-3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी प्रमोद कुमार के पटियाला के शराब कारोबारी का जानकार होने की वजह से पुलिस इस केस को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर शराब ठेके पर फायरिंग के मामले से जोड़कर देख रही है। बता दें कि शमशेर सिंह शादियों में पार्टी अरेंजमेंट का काम करता था। फिलहाल, वह लॉकडाउन के दौरान सब्जियां बेच रहा था।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि शमशेर सिंह की हत्या के बाद से फरार चल रहा आरोपी प्रमोद कुमार चंडीगढ़ में छिपने के लिए आ रहा है। इसी बीच चंडीगढ़ पुलिस टीम ने प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रमोद कुमार ने खुलासा किया कि बीते 21 मई को उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ पटियाला अनाज मंडी में शमशेर सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी पंजाब के अलग-अलग ठिकानों में छिपता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुलासा किया कि उसके कुछ अन्य साथी कुंवर रणदीप सिंह खरोड़ उर्फ एसके (पटियाला में शराब कारोबारी) के संपर्क में हैं। कुंवर रणदीप सिंह ने हाल ही में शराब कारोबार में निवेश शुरू किया था। चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर 9 में शराब ठेके के बाहर फायरिंग के मामले को इस केस से जोड़कर देख रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रमोद कुमार का इस केस में कोई रोल सामने नहीं आ सका है।

चंडीगढ़ नंबर कार से दिया वारदात को अंजाम
सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर फायरिंग के आरोपियों की कार पर चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन की नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस चंडीगढ़ नंबर की कार डिटेल खंगाल रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर वारदात के समय इस्तेमाल मोबाइलों के डंप डाटा से भी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed