फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   municiple,Corporation, possession, land

निगम को अगले हफ्ते मिलेगा जमीन का पजेशन

Sat, 07 Dec 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 07 Dec 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
municiple,Corporation, possession, land
सेक्टर-तीन में बनने वाली नगर निगम की बिल्डिंग के लिए 1.85 एकड़ जमीन का हुडा से अगले सप्ताह तक पजेशन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान हुडा को नगर निगम भवन के लिए निर्धारित जमीन सौंपने के लिए 20 दिसंबर तक का वक्त दिया गया है।

हुडा के अधिकारियों के मुताबिक, इसकी जोनल प्लानिंग के लिए डीटीपी के पास फाइल भेजी गई है। अगले सप्ताह तक जवाब मिलते ही नगर निगम को पजेशन दे दिया जाएगा।

उधर, नगर निगम के अधिकारी भी नए भवन के निर्माण के लिए आर्किटेक्ट से बातचीत कर रहे हैं, ताकि अगले दो वर्षों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई बिल्डिंग तैयार हो सके।
विज्ञापन


जमीन नहीं होने की वजह से फिलहाल नगर निगम कार्यालय सेक्टर-चार के कम्यूनिटी सेंटर में संचालित हो रहा है।

वहां भी जगह कम पड़ने की वजह से कुछ विंग को सेक्टर-14 स्थित एक किराए की बिल्डिंग में भी शिफ्ट करने की तैयारियां की जा रही हैं।

जमीन सौंपे जाने के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए आर्किटेक्ट से बातचीत चल रही है। यह भवन कई मायनों में दूसरे दफ्तरों से अलग और आधुनिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed