{"_id":"b56b5b8e3d5bb05bf4c59474f14e1379","slug":"municipal-corporation-will-make-38-toilets-in-public-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केटों-ग्रीन बेल्टों में लोगों को मिलेगी सुलभ शौचालय की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केटों-ग्रीन बेल्टों में लोगों को मिलेगी सुलभ शौचालय की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों ओर ग्रीन बेल्टों में लोगों को अब आसानी से सुलभ शौचालय की सुविधा मिल पाएगी। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए इलाके में 38 नए टॉयलेट बनाने थे।
विज्ञापन
इनमें से तीस का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जबकि आठ नए टॉयलेट बनाने की दिशा में निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की हाउस की मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जगह की निशानदेही का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
इन्हें बनाने पर 118 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा अलावा शहर में पहले से बने 40 टॉयलेटों देखभाल भी निगम द्वारा की जाएगी। यह सारा काम स्वच्छ भारत मुहिम के तहत किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई निगम की बैठक में उक्त प्रस्ताव को पास किया गया था।
विज्ञापन
इन टॉयलेटों के निर्माण के लिए राज्य व केंद्र सरकार की ओर से प्रति सीट 26000 रुपये की ग्रांट जारी की गई है। वहीं, दूसरी और शहर में खुले में शौच करने पर पहले से ही जुर्माने का प्रस्ताव है।
यहां बनेंगे टॉयलेट
- ग्रीन बेल्ट फेज-6, इंडस्ट्री एरिया और मोहाली गांव के पास।
- फेज-3 इंडस्ट्री एरिया और मोहाली गांव को गुजरती सड़क के पास।
-गांव मदनपुरा सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट के साथ
- फेज-11 के बस स्टॉप के पास
- शॉपिंग सेंटर फैज-3ए के पीछे।
-रोज गार्डन फेज 3बी1 की एंट्री प्वाइंट पर।
- विवके हाई स्कूल के नजदीक।
- अपोजिट कम्युनिटी सेंटर सेकेंडरी प्वाइंट के नजदीक
केंद सरकार ने तैयार करवाया है डिजाइन
टॉयलेट बनाने के लिए केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट की ओर से डिजाइन तैयार करवा कर भेेजा गया है। इसके तहत तीन कैटेगरी में टॉयलेट बनाए जाएंगे। पहले में रेगुलर मैन-2, रेगुलर वुमन-1, निशक्त-1 व दो यूरिनल बनाए जाएंगे। वहीं, कैटेगरी-2 में रेगुलर मैन-1, रेगुलर वुमन-1 और दो यूरिनल बनेंगे। कैटेगरी-3 में रेगुलर-2 , रेगुलर वुमन -3 और 2 यूरिनल बनाए जाएंगे।