फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation Panchkula's budget of Rs 250 crore will be presented on February 29

Chandigarh News: नगर निगम पंचकूला का 250 करोड़ का बजट 29 फरवरी को होगा पेश

Sat, 24 Feb 2024 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Panchkula's budget of Rs 250 crore will be presented on February 29
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम पंचकूला 2024 का 250 करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेगी। पिछले साल यह बजट 228 करोड़ का प्रस्तुत किया गया था। नगर नगर ने 2022 में करीब 157.17 और 2021 में 119.37 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि 29 फरवरी को 2024 के बजट को लेकर सभी पार्षदों के साथ बैठक कर पंचकूला में विकास कार्यों को लेकर बजट पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कई रिसोर्स बढ़कर बिना कोई टैक्स लगाए नगर निगम का बजट ढाई सौ करोड़ तक पहुंचा है। शहर के विकास कार्य पहले 20 से 30 करोड़ के होते थे, लेकिन वर्ष 2023 में 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए गए हैं। पिछले वर्ष डेढ़ सौ करोड़ रुपये के टेंडर लगाए हैं। कुलभूषण गोयल ने बताया कि स्टांप ड्यूटी प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने के कारण ज्यादा आने लगी है, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी बिजली के कनेक्शन बढ़ाने के कारण अधिक आ रही है। मोबाइल टावर, मोबाइल लाइंस, भूमि अधिग्रहण एवं जेल बनने के लिए दी गई जमीन के एवज में भी राशि आई है। बैठक में पार्षद रितु गोयल, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, सुनीत सिंगल, सोनिया सूद, सोनू बिड़ला, राजकुमार जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed