{"_id":"5828b2144f1c1b342fb3bf54","slug":"municipal-corporation-meeting-today-congress-announced-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की सदन बैठक आज, कांग्रेस ने किया बॉयकाट का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की सदन बैठक आज, कांग्रेस ने किया बॉयकाट का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
MC House Meeting
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की सदन की सोमवार को होने वाली बैठक में कांग्रेस पार्टी के पार्षद शामिल नहीं होंगे। कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक कर यह फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार सांकेतिक विरोध करने का फैसला किया है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि सोमवार को श्री गुरुनानक देवजी की प्रकाशोत्सव है। पूरा देश इसमें शामिल होगा। संगत गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जाएंगे। फिर यह मीटिंग बुलानी ही नहीं चाहिए।
यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस पार्टी के पार्षद मीटिंग में जाएंगे। इस पर पूर्व मेयर और कांग्रेसी पार्षद सुभाष चावला ने बताया कि वे सोमवार की सुबह हर साल की तरह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने जाएंगे। वे नगर निगम की बैठक में शामिल नहीं होंगे।
धार्मिक दिन है। लोग गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए गुरुद्वारा साहिब में जाएंगे। गुरबख्श रावत ने कहा कि मेयर को प्रकाशोत्सव के दिन बैठक नहीं बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे भी गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जाएंगी। नगर निगम सदन की बैठक में शामिल नहीं हाेंगी।
विज्ञापन
मेयर ने चिट्टी भेजी....
सुभाष चावला ने बताया कि मेयर अरुण सूद ने सभी पार्षदों को चिट्ठी भेजी है कि 14 नवंबर को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया जाएगा। नगर निगम सदन की बैठक में नेहरू जी का जन्म दिन मनाया जाएगा।
सुभाष चावला ने कहा कि पहले नगर निगम सदन की बैठक बुलाकर सिख समुदाय का ध्यान नहीं रखा। पूरा विश्व श्री गुरुनानक देवजी का प्रकाशोत्सव मना रहा होगा जब मेयर अरुण सूद नगर निगम सदन की बैठक कर रहे होंगे।