फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation collected Rs 2 crore more than the target of property tax

Chandigarh News: नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के लक्ष्य से ज्यादा दो करोड़ रुपये जुटाए

Tue, 02 Apr 2024 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation collected Rs 2 crore more than the target of property tax
मोहाली। नगर निगम ने इस साल प्रॉपर्टी टैक्स के लिए 35 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को पार करते हुए नगर निगम ने 31 मार्च, 2024 तक 36.90 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस तरह निगम ने इस बार भी लक्ष्य को पार कर लिया। निगम ने पिछले साल 22 करोड़ का लक्ष्य रखा था जबकि निगम 32.62 करोड़ टैक्स वसूलने में कामयाब रहा था। इस बार 35 करोड़ रुपये के लक्ष्य को छू पाना मुश्किल लग रहा था, क्योंकि सरकार ने इस बार पुराने टैक्स की पेनल्टी और ब्याज पर 31 दिसंबर, 2023 तक छूट दे रखी थी। वहीं, 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक पेनल्टी और ब्याज दोनों में 50 प्रतिशत की छूट दी गई। लोगों ने 31 दिसंबर 2023 तक पुराने टैक्स की पेनल्टी और ब्याज पर मिल रही 100 प्रतिशत छूट का काफी फायदा उठाया और शहर के अधिकतर लोगों ने अपना पुराना प्रॉपर्टी टैक्स भरकर एरियर क्लीयर कर लिया। वहीं, जो लोग 31 दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाए, उन्होंने बाद में 1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक मिल रही 50 प्रतिशत छूट का फायदा उठाया जिससे निगम को लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed