{"_id":"607ee9368ebc3ebd065abe30","slug":"municipal-corporation-chandigarh-encroachment-removal-squad-three-senior-assistants-chandigarh-news-pkl4109382181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा किया तो खैर नहीं.. अतिक्रमण हटाओ दस्ते में होंगे तीन वरिष्ठ सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा किया तो खैर नहीं.. अतिक्रमण हटाओ दस्ते में होंगे तीन वरिष्ठ सहायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते में बदलाव कर तीन वरिष्ठ सहायकों को शामिल किया गया है। इसमें आयुक्त ऑफिस से महेश शर्मा, ओएसडी विभाग से कृष्ण कुमार और एजेंडा विभाग से कुलभूषण का नाम शामिल है। कुलभूषण दस्ते के साथ एजेंडा विभाग का भी काम देखेंगे। अतिक्रमण हटाओ दस्ते में कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद नए कर्मचारियों की भर्ती न होने से समस्या हो रही थी। इसके लिए पहले तैयार की गई भर्ती प्रक्रिया पर सवाल भी उठे थे। उसके बाद संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने नियुक्ति को टाल दिया था। अब तीन नए चेहरों के साथ निगम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगा। टीम को दो जोन में बांटा गया है। जोन एक का प्रभार निरीक्षक डीपी सिंह और जोन 2 का प्रभार निरीक्षक अवतार गोरिया को दिया गया है। दोनों जोन में पांच-पांच उप निरीक्षक हैं। संयुक्त आयुक्त का कहना है कि वरिष्ठ सहायकों का वेतनमान उप निरीक्षक के बराबर है, इसलिए उन्हें दस्ते में शामिल किया गया है।
इस तरह रहेगी नई व्यवस्था
जोन -1::::::::::::::
उप निरीक्षक- महेश शर्मा
क्षेत्र- सेक्टर 1 से 12, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला।
उप निरीक्षक- कृष्ण कुमार
क्षेत्र- सेक्टर 14 से 17।
उप निरीक्षक- वेद प्रकाश
क्षेत्र- सेक्टर 18, 19, 27, 28, 26, ग्रेन मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया, बापूधाम कॉलोनी।
उप निरीक्षक- निर्मल सिंह
क्षेत्र- मनीमाजरा।
उप निरीक्षक- भूपिंदर कौर
क्षेत्र- इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2, दड़वा, मक्खनमाजरा, रायपुरखुर्द, बहलाना, हल्लोमाजरा, रामदरबार, फैदां।
जोन-2:::::::::
उप निरीक्षक- ललित त्यागी
क्षेत्र- सेक्टर 22 से 25।
उप निरीक्षक- बिशनलाल और कुलभूषण
क्षेत्र- सेक्टर 36 से 42, 53 से 56, बुटरेला, बढहेरी, अटावा, पालसोरा, मलोया।
उप निरीक्षक- रतन सिंह
क्षेत्र- सेक्टर 20, 21, 30, 29, 31 से 35 तक।
उप निरीक्षक- अशोक कुमार
क्षेत्र- सेक्टर 43 से 52 तक, 61 से 64 तक, कजहेड़ी, बुड़ैल।
उप निरीक्षक- राजेश कुमार
क्षेत्र- खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास, डड्डूमाजरा, मौलीजागरां, किशनगढ़, भगवानपुरा, आईटी पार्क, रायपुरकलां।