फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal cleaners strike continued in Chandigarh

चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, आज नगर निगम कार्यालय पर धरना

Mon, 26 Oct 2020 12:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal cleaners strike continued in Chandigarh
नगर निगम चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को सफाई कर्मचारी यूनियन और नगर निगम आयुक्त के बीच बैठक बेनतीजा रही। सोमवार को कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में धरना देंगे। अब सोमवार को ही पता चलेगा कि हड़ताल आगे चलेगी या बंद होगी।

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त के साथ सफाई कर्मचारियों की दो घंटे से अधिक समय तक बैठक चली। बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर और एमओएच के अलावा सफाई कर्मचारी नेताओं में कृष्ण कुमार चड्ढा, ओमपाल सिंह चावर, केशोराम पारचा, डोर-टु-डोर गारबेज कलेक्शन सोसाइटी के चेयरमैन ओम प्रकाश सैनी, वरिष्ठ प्रधान जय किशन दुल्ला और प्रधान सुरेंद्र कांगड़ा शामिल रहे। बैठक में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि कमिश्नर के साथ वार्ता में बात नहीं बनी है। हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट घड़ी और गारबेज कलेक्शन के लिए गाड़ियां आने का एजेंडा नगर निगम सदन की बैठक में पास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन की बैठक में ही इसे लाकर दोबारा पास कराए जाने पर ही बात बनेगी। इस संबंध में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से बात की जाएगी। ओम पाल सिंह चावर ने कहा कि काफी लंबी वार्ता हुई है। अच्छी बात हुई है। सोमवार को फिर बात होगी।

सफाई कर्मचारी यूनियन और गारबेज कलेक्शन सोसाइटी के पदाधिकारियों की नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक से पहले यूनियन ने एमओएच कार्यालय के बरामदे में शनिवार को बैठक की। बैठक में भारी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। इसमें महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा थी। इस बैठक के बाद यूनियन के पदाधिकारी आयुक्त से वार्ता के लिए गए।

बसपा ने दिया समर्थन
बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हैं। कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। उनके हड़ताल का बसपा समर्थन करती है। बीजेपी शासित नगर निगम सफाई कर्मचारियों पर अत्याचार करना बंद करे।


सुखदेव सिंह ने कहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारी फालतू के खर्चों पर नियंत्रण करें। हाल ही में चंडीगढ़ जैसे शहर में जो स्मार्ट घड़ियों का हर महीने का लाखों का बजट है, वह पैसों का दुरुपयोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed